शत्रुघ्न सिन्हा के लिए दिल तोड़ने वाली बात है, वाह रे सोना... सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबर सुन भड़क उठा शख्स

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही है। 23 जून को कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। हालांकि खबरें ये भी हैं कि बेटी की शादी से शत्रुघ्न सिन्हा खुश नहीं हैं। इस बीच कॉमेडियन सुनील पाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने सोनाक्षी पर गुस्सा जाहिर किया है।

सुनील पाल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कहा कि दोस्तों के लिए तो ये ब्रेकिंग न्यूज हो सकती है मगर शत्रुघ्न सिन्हा के लिए दिल तोड़ने वाली खबर है।

Sonakshi Sinha

उन्होंने आगे कहा कि जिन्होंने जिंदगी भर आज मेरे यार की शादी है गाना गाया, उन्हें खुद की बेटी की शादी के बारे में मालूम तक नहीं है। वाह रे सोना, तुमसे ये उम्मीद नहीं थी। शत्रु मेरे पापा हैं, पापा मेरे शत्रु हैं। अरे अगर तुमने अपने पिता को अपनी शादी में बुलाया होता तो वो जरूर आते कि आज मेरी सोना की शादी है।

बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी को लेकर हर कोई तरह-तरह की बातें कर रहा है। खबरें हैं कि सोनाक्षी की शादी के बारे में पिता शत्रुघ्न को दूर दूर तक कुछ भी नहीं मालूम था। वहीं घरवालों की तरफ से भी बेटी की शादी को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

वहीं सोशल मीडिया पर भी एक कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑडियो मैसेज है। मैसेज में ये कहा जा रहा है कि 7 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड औऱ गर्लफ्रेंड हसबैंड वाइफ बनने जा रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने इससे पहले एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। खबरें थीं कि दोनों ने दो सालों तकएक दूसरे को डेट करने के बाद अब शादी का फैसला लिया है। हालांकि परिवार की तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई बयान ना आना फैंस को परेशान जरूर कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+