'ऐश्वर्या पहले बहुत हंसमुख थीं' Sona Mohapatra का बड़ा खुलासा, बताया मिस वर्ल्ड से पहले कैसी थीं एक्ट्रेस

Sona Mohapatra On Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। सिंगर सोना महापात्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मिस वर्ल्ड बनने से पहले और बाद में उनकी पर्सनालिटी में बदलाव देखा।

"लव लिंगो" के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सोना ने कहा कि वह हर दिन "18 घंटे काम करती हैं ताकि वह स्वतंत्र रह सकें और किसी के नियंत्रण में न रहें।" सोना ने यह भी बताया कि वह कब ऐश्वर्या राय से पहली बार मिली थी और उसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस में कैसे बदलाव देखे।

Sona Mohapatra On Aishwarya Rai

सोना ने कहा, "मैं याद करती हूं, जब मैं पहली बार ऐश्वर्या राय से मिली थी, तब मैं बॉम्बे में एनआईडी के एंट्रेंस एग्जाम देने आई थी। तब वह आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही थी। वह बहुत स्मार्ट और खूबसूरत थी, बहुत अच्छी बात करती थी और एक टॉप स्टूडेंट थी।"

ये भी पढ़ें: कौन है ऐश्वर्या राय की भाभी? Shrima Rai जीत चुकी है ब्यूटी क्वीन का खिताब, खूबसूरती में देती हैं कड़ी टक्कर

सोना ने आगे कहा, "फिर एक वक्त आया जब मुझे ऐश्वर्या के इंटरव्यूज में बदलाव महसूस हुआ। वो शायद बहुत ज्यादा हंसी-मज़ाक करती थीं। मुझे लगता था कि वह एक बहुत समझदार महिला हैं, लेकिन जिस इंडस्ट्री में वह थीं, शायद वह ज्यादा स्मार्ट न दिखने के लिए मजबूर की जाती होंगी। हो सकता है, मैं गलत हूं, लेकिन वह अपने आप को थोड़ा कम कर देती थीं।"

ऐश्वर्या राय का सपना आर्किटेक्ट बनने का था, इसलिए उन्होंने रचनासन सद अकादमी ऑफ आर्किटेक्चर में दाखिला लिया था। लेकिन बाद में उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और मॉडलिंग में करियर बनाने का फैसला किया। 1994 में उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज मिला। 1997 में उन्होंने मणि रत्नम की तमिल फिल्म "इरूअर" से अभिनय की शुरुआत की और उसी साल बॉलीवुड फिल्म "और प्यार हो गया" से भी डेब्यू किया। ऐश्वर्या ने कई हिट फिल्में की हैं, और वह हाल ही में "पोन्नियिन सेलवन: II" (2023) में नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय के हिस्से आया एक और बड़ा सम्मान, 'जोधा अकबर' के लुक को मिली अकादमी से पहचान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+