Son Of Sardaar 2: ओटीटी पर रिलीज होगी 'सन ऑफ सरदार 2', कब और कहां देखें अजय देवगन की ये फिल्म?
Son Of Sardaar 2 Ott Release: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में प्यारे सरदारजी जस्सी के रोल में वापसी की थी, लेकिन उनका नया अवतार दर्शकों को उतना पसंद नहीं आया।
'सन ऑफ सरदार 2' को लोगों से नीं मिला अच्छा रिस्पॉन्स
गत 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में एक्शन, रोमांस और हास्य का मिश्रण भी देखने को मिला है। फैंस जस्सी को नए अंदाज में देखने के लिए काफी उत्साहित थे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल सका।

डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है'सन ऑफ सरदार 2'
खासकर उस समय की बड़ी फिल्म 'सैयारा' ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया, जिससे 'सन ऑफ सरदार 2' पीछे छूट गई। अब फिल्म अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है, जिससे दर्शक घर बैठे इसकी मजेदार कहानी का आनंद ले सकेंगे।
कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सन ऑफ सरदार 2' की डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद ली हैं। फिल्म के अंतिम क्रेडिट में भी इस बात की पुष्टि की गई है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो ये फिल्म आगामी 26 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है।
सिनेमा रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद ये डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी को ऑनलाइन देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर सकते हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी
'सन ऑफ सरदार 2' की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहले पार्ट का अंत हुआ था। फिल्म में जस्सी (अजय देवगन) स्कॉटलैंड की यात्रा पर जाता है और वहां उसे फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-इस बार भी फिल्म में भरपूर कॉमेडी, रोमांस और एक्शन देखने को मिलता है। मृणाल ठाकुर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आती हैं और अपने अभिनय से ताजगी का अनुभव कराती हैं। इसके अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल और चंकी पांडे ने फिल्म की कॉमेडी को मजेदार बना दिया है।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म की कमाई की बात करें तो 'सन ऑफ सरदार 2' का बजट लगभग 130 करोड़ रुपये था, लेकिन सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड केवल 66.01 करोड़ रुपये ही कमाए है। इसे न केवल फ्लॉप माना गया, बल्कि ये बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी डिजास्टर साबित हुई है।
-
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Dhurandhar 2 Spoiler: 'बड़े साहब' का खुला राज, कौन है 'ल्यारी का किंग'? दूसरे पार्ट में इस एक्टर ने जीता दिल -
Dhurandhar 2 Facts: प्रधानमंत्री से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' देखने से पहले जान लीजिए ये 5 फैक्ट्स -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 1: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया धमाका, ओपनिंग पर टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड -
'सरके चुनरिया' सॉन्ग विवाद में नया मोड़, Nora Fatehi का बड़ा बयान, खोला AI पोस्टर का राज -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
Dhurandhar 2 को रिलीज से पहले लगा बड़ा झटका, पेड प्रिव्यू शोज कैंसिल, जानें क्या हुआ फिल्म के साथ -
'जरा सी भी शर्म नहीं', Nora Fatehi के गाने पर भड़कीं BJP सांसद कंगना रनौत, खुलेआम कही ऐसी बात -
Ustad Bhagat Singh X Review: क्या चला पवन कल्याण का जादू? किसी ने कहा सुपरहिट तो कुछ बोले बोरिंग -
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है', क्यों भड़के 'निरहुआ'? नोरा फतेही के गाने ने खड़ा किया नया विवाद












Click it and Unblock the Notifications