आखिर हुआ क्या था 1998 में? सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने बताया उस रात का पूरा सच
Somy Ali on Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के फैंस इस वक्त काफी डरे हुए हैं। लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में एक बार फिर सलमान खान का नाम देखने के बाद फैंस के गले से पानी भी नीचे नहीं उतर रहा है। वहीं इन सबके बीच सलमान खान भी बिग बॉस के शूट पर वापस लौट चुके हैं। इस पूरे मसले के दौरान सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड का बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने 1998 के काला हिरण शिकार मामले पर काफी कुछ कहा है।
साल 1991 से लेकर 1999 तक सलमान खान के अफेयर की चर्चा सोमी अली के साथ रहा। और काला हिरण का शिकार वाला जो मामला है वो साल 1998 का है। ये मामला तब का है, जब सलमान का नाम सोमी अली के साथ जुड़ रहा था। ऐसे में जाहिर तौर पर सोमी अली इस मामले के बारे में काफी कुछ जानती हैं। हाल ही में सोमी अली ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे से जुड़ी काफी सारी बातें कही हैं।

सोमी अली का ये बयान काफी चर्चा में है कि वे लॉरेंस बिश्नोई से मिलना चाहती हैं। अब वो ऐसा क्यों करना चाहती हैं ये बात फैंस के दिमाग में घूम रही थी। तो बता दें कि खुद सोमी ने ये कहा कि वे लॉरेंस बिश्नोई से मिलकर सलमान खान की तरफ से माफी मांगना चाहती हैं।
जहां बीते दिनों सलमान खान के पिता सलीम खान ने साफतौर से कहा था कि सलमान वहां तब थे ही नहीं जब काले हिरण का शिकार हुआ था, वहीं सोमी अली इस बात को जोर देकर कह रही हैं कि सलमान ने ही काले हिरण का शिकार किया है। मगर वे सलमान की ओर से लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगना चाहती हैं।
क्या हुआ था 1998 को?
सोमी ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि सलमान को पता भी नहीं था कि बिश्नोई समाज काले हिरणों को पूजता है। मैं कई बार आउटडोर शूटिंग के दौरान सलमान संग शिकार पर गई हूं। हालांकि, 1998 की शूटिंग के दौरान वो मुझे शिकार पर साथ नहीं लेकर गए हैं। उन्होंने कहा था कि तुम जानबूझकर जोर से शिकार करोगी और जानवर भागेंगे। मुझे खेल के तौर पर शिकार करना नहीं पसंद। एक बार मैं नहीं गई तो उन्होंने जानवर को पकड़ लिया।
इंडिया टुडे संग बातचीत में सोमी ने कहा कि सलमान किस चीज के लिये माफी मांगेगे? जिस चीज के बारे में उन्हें पता भी नहीं था। इसका कोई लॉजिक ही नहीं है। लोग कहते हैं कि वो बहुत घमंडी हैं और उनकी भी एक रेपुटेशन है।












Click it and Unblock the Notifications