पत्नी सीमा खान के बाद अब सोहेल का बेटा योहान भी कोरोना की चपेट में आया, BMC ने बिल्डिंग को किया सील

मुंबई। बॉलीवुड में कोरोना की एंट्री एक बार फिर हो चुकी है। बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान की पत्नी के साथ-साथ अब उनका बेटा भी कोरोना की चपेट में आ गया है। पत्नी सीमा खान पहले ही कोरोना संक्रमित थीं वहीं अब उनका 10 वर्षीय बेटा योहान भी बुधवार को कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद बीएमसी ने सोहेल खान की पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव निकली थीं, जिसके बाद से बी-टाउन में हड़कंप मचा हुआ है।

sohail khan son yohan corona positive after his mother covid positive report

इन दोनों एक्ट्रेसों के बाद सोहेल की पत्नी सीमा खान की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सबी लोगों ने एक साथ ही पार्टी की थी, जिसके बाद सभी की रिपोर्ट्स एक के बाद एक पॉजिटिव आ रही हैं। बीएमसी के एडिशनल कमिश्नर ने पीटीआई को जानकारी दी है कि जब सेलिब्रिटी के घर पर पहला मामला सामने आया था तो हमने उनकी बिल्डिंग को अस्थायी रूप से सील किया था ताकि वहां पर रहने वाले सभी लोग अपना टेस्ट करवा लें। इस बिल्डिंग में 100 से ज्यादा लोग रहते हैं।

बता दें कि हाल ही में करण जौहर ने अपने घर पर फिल्म कभी खुशी कभी गम के 20 साल पूरे होने पर पार्टी रखी थी। इस पार्टी के बाद ही करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसके बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मची हुई थी।

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के बाद सोहेल की पत्नी सीमा खान और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गईं। बता दें पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद अब कई हस्तियों पर खतरा मंडराने लगा है। दरअसल इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और मसाबा गुप्ता ने भी हिस्सा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+