Exclusive: सेंसेशनल सिंगर गिनी ने अनाउंस किया इंडिया टूर, बोलीं- 'डिजिटल दुनिया से बाहर निकलना मकसद'
इन दिनों सोशल मीडिया से आर्टिस्टों का काफी फायदा मिल रहा है। ऐसे ही कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर गिनी नाम की आर्टिस्ट का म्यूजिक खूब वायरल हो रहा है। उनके गाने न केवल भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी वायरल हुए हैं। इसी चीज को वो अब गिनी ऑफलाइन तरीके से भुनाने की कोशिश करने जा रही हैं। दरअसल अब गिनी अपना म्यूजिक टूर शुरू कर रही हैं।
वो भारत के आठ शहरों में परफॉर्म करने वाली हैं। गिनी के गाने के खासियत ये है कि उनके गानों और उनकी आवाज में एक सुकून है। जो एक ठहराव देता है। गिनी अपने टूर की शुरुआत नवंबर में की है। इसमें उन्होंने दिल्ली को सबसे पहले रखा है। गिनी का म्यूजिक से पूरे देश के दर्शकों को जोड़ना चाहती हैं। इसी वजह से उन्होंने इस टूर की घोषण की है।

डिजिटल दुनिया से बाहर निकलना
गिनी ने वनइंडिया हिंदी से बात करते हुए कहा, यह टूर मेरे लिए डिजिटल दुनिया से बाहर निकलकर उन लोगों के दिलों तक पहुंचने का तरीका है, जिन्होंने अब तक मुझे सपोर्ट दिया है। हर गाना जो मैं लिखती हूं, एक व्यक्तिगत कहानी से आता है। उन कहानियों को एक अंतरंग, लाइव माहौल में लोगों से शेयर करना एक नए तरीके से घर लौटने जैसा लगता है।
कौन हैं गिनी
59 मिलियन इंप्रेशन्स और इंस्टाग्राम, स्पॉटिफाई और यूट्यूब जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर 14 मिलियन तक की पहुँच के साथ, गिनी ने खासकर जनरेशन Z के श्रोताओं के बीच एक व्यापक दर्शक वर्ग को मंत्रमुग्ध किया है। यह टूर उनके समर्पित फॉलोअर्स के लिए एक अनूठा अवसर है, जिसमें वे गिनी के लाइव प्रदर्शन को नज़दीकी और जुड़ावभरे माहौल में अनुभव कर सकते हैं। हाल ही में गिनी ने अपना नया गाना "आसान" रिलीज़ किया, जो उनके व्यक्तिगत सफर और बदलाव की कहानी को बखूबी दर्शाता है। गिनी देहरादून की रहने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications