सोभिता धूलिपाला शादी में पहनेंगी सोने की साड़ी, वेडिंग में दिखेगी तेलुगु संस्कृति और विरासत!
सोभिता धूलिपाला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वो नागार्जुन के बेटे और तेलुगु स्टार नागा चैतन्य के साथ शादी कर रही हैं। दोनों की शादी 4 दिसंबर को है। सोभिता अपनी शादी को बहुत ही सांस्कृतिक और विरासत से भरी हुई रखना चाह रही हैं। ऐसे में वो अपनी शादी के ड्रेस पर भी खूब ध्यान रख रही हैं। खबरें हैं कि जरी से जुड़ी कंजीवरम साड़ी पहनेंगी।
एक्ट्रेस से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, "सोभिता धूलिपाला ने अपनी मां के साथ खरीदारी करते समय असली सोने की जरी वाली एक खूबसूरत कांजीवरम रेशम साड़ी चुनी है। वह अपनी शादी में परंपरा का पालन करती हुई नजर आएंगी। उनकी साड़ी चैतन्य की ड्रेस से मैचिंग भी होगी। ये दोनों ड्रेस आंध्र प्रदेश के पोंडुरु में बुनी गई है।

दिखेगी तेलुगु विरासत
इसके अलावा सोभिता ने एक साधारण सफेद खादी साड़ी भी खरीदी है। सोभिता व्यक्तिगत रूप से अपनी शादी के हर तैयारी में ध्यान रख रही हैं। वो अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिन में किसी प्रकार की कोई भी कमी नहीं चाहती हैं। बता दें, सोभिता की शादी में उनके तेलुगु विरासत की छाप दिखेगी। वो हमेशा अपने पारंपरिक परिधान में ही ननजर आती हैं। इसकी झलक उनकी इंगेजमेंट में भी देखने को मिली थी। नागा और सोभिता की शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद होंगे।
शादी का कार्ड हुआ वायरल
सोभिता और नागा की शादी के कार्ड की फोटो भी खूब वायरल हो रही है। ये कार्डऑफ व्हाइट कलर में है। इसमें मंदिरों, घंटियों, केले के पेड़ और गाय के कैरीकेचर भी बने हुए हैं। ये भी तेलुगु संस्कृति और विरासत को बयान कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications