'इससे अच्छा एक्टिंग कर लेती' अमेठी से स्मृति ईरानी को मिली करारी हार, तो लोगों ने कमेंट कर जताई खुशी
Smriti Irani: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे मंगलवार को आ चुके हैं। साल 2019 की तुलना में इस बार काफी उलटफेर देखने को मिला। अयोध्या से भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं स्मृति ईरानी भी इस बार चुनाव हार गई हैं। तमाम चुनाव प्रचार के बावजूद इस बार स्मृति वोट हासिल नहीं कर पाईं।
हालांकि अमेठी से मिली करारी हार के बाद भी स्मृति ईरानी का जोश कम नहीं हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुशी-खुशी अपनी हार कबूल कर ली है। जिस पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं खासतौर वो जो भाजपा के समर्थन में नहीं हैं। वहीं कुछ लोगों ने स्मृति को राजनीति छोड़ एक्टिंग में रहने की सलाह दी।

स्मृति ईरानी ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'जिंदगी ऐसी ही होती है। मेरा एक दशक तो एक गांव से दूसरे गांव भटकते हुए, लोगों की जिंदगियां सवारते हुए, उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को बढ़ाते हुए, रोड, नालियां, बाईपास, मेडिकल कॉलेज और बहुत कुछ पर काम करते हुए बीत गया।'
स्मृति ने आगे लिखा, 'जो भी हार और जीत में साथ खड़े रहे उनकी हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। अगर अभी भी कोई मुझसे पूछता है कि जोश कैसा है? तो मेरा जवाब यही होगा कि अब भी हाई है सर।' अब स्मृति ईरानी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अमेठी से मिली हार के बाद लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी को मिली करारी हार का सोशल मीडिया पर लोग जश्न मना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, आपको नेता बनने की क्या जरूरत थी आप तुलसी ही ठीक थीं। एक ने लिखा, 'आपका अहंकार ले डूबा और बन लो नेता।' एक ने लिखा, राहुल गांधी अमेठी के लिए काफी है। एक ने ये तक कह दिया, 'बधाई हो आप अमेठी सीट से हार गईं।' इस तरह से लोग कमेंट कर उन्हें हार की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि, अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी 1 लाख 67 हजार वोटों से हार गईं। इस बार कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल ने जीत हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications