राजनीति छोड़ फिर टीवी में कमबैक करेंगी स्मृति ईरानी! अनुपमा शो में होने वाली है एंट्री

Smriti Irani Cameo In Anupama: स्मृति ईरानी भले ही अब राजनीति का हिस्सा हैं लेकिन एक वक्त था जब वह टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं। टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से स्मृति ईरानी घर-घर फेमस हुई थीं। अब खबर है कि अब जल्द ही वह टीवी में वापसी करने वाली हैं।

टीवी सीरियल अनुपमा में लीप आने के बाद कहानी में कई बड़े बदलाव हुए हैं। जिसके कारण कई पुराने किरदारों ने शो छोड़ दिया है वहीं कुछ नए किरदारों की भी एंट्री हुई है। नई स्टारकास्ट के बाद अनुपमा में अब फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। कहा जा रहा है कि शो में स्मृति ईरानी नजर आने वाली हैं।

Smriti Irani

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट की मानें तो शो 'अनुपमा' स्मृति ईरानी का शो में कैमियो होगा। इस सीन में उनके साथ रुपाली गांगुली यानी अनुपमा नजर आएंगी। हालांकि स्मृति ईरानी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। लेकिन अगर ऐसा होता है तो 15 साल बाद उन्हें स्क्रीन में वापसी करते हुए देख फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

स्मृति ईरानी ने टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी का रोल निभाकर फैंस का खूब दिल जीता था। ये शो कई सालों तक चला था लेकिन साल 2010 में ये खत्म हो गया। हालांकि इस सीरियल के बाद स्मृति ईरानी ने कई फिल्मों में भी काम किया लेकिन राजनीति में कदम रखने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली थी। अब स्मृति ईरानी एक बार फिर टीवी में वापसी करने की तैयारी में हैं।

बता दें कि, टीवी सीरियल अनुपमा को अब तक कई बड़े सितारे छोड़ चुके हैं। सबसे पहले वनराज शाह का रोल निभाकर फेमस हुए सुधांशु पांडे ने अपने इंस्टा पर लाइव आकर शो छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद काव्या उर्फ मदालसा शर्मा ने भी शो छोड़ने का फैसला किया। वहीं अब शो में लीप आने की वजह से इसकी टीआरपी में काफी गिरावट देखने को मिली। शो से कई बड़े किरदारों के बाहर होने से फैंस नाराज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+