Sitaare Zameen Par X Review: दर्शकों को पसंद आई आमिर खान की फिल्म, सोशल मीडिया पर दे रहे रिएक्शन

Sitaare Zameen Par X Review: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने फिल्म को प्रमोट करने में खूब मेहनत की। जिससे सितारे जमीन पर का बज बना गया। फिल्म का पहला शो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन शेयर करना शुरू कर दिया है। फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' को लेकर दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी राय व्यक्त की है। एक यूजर ने वीडियो में कहा, 'आमिर खान की मूवी बहुत अच्छी है। कुछ यूजर्स ने इसे मास्टरपीस बताया है। आमिर के फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

Sitaare Zameen Par X Review

एक यूजर ने लिखा, Sitaare Zameen Par आपको छूती है, आपको अपने सोचने के तरीके पर सवाल उठाने पर मजबूर करती है। यह आपको जोर से हंसाती है, आपकी आँखों में आंसू ला देती है और आपको उम्मीद देती है। यह आश्वस्त करने वाला है कि Aamir Khan जैसा सुपरस्टार अपना समय, पैसा और चेहरा कुछ ऐसा बनाने में लगाएगा जो इतना साहसिक और जोखिम भरा हो।"

अन्य यूजर ने लिखा, Sitaare Zameen Par Review यह फिल्म सिर्फ 'सितारों' के बारे में नहीं है। 1 2 3 4 5 सितारे इसे माप नहीं सकते। आप उन खास बच्चों और Aamir Khan के दिल और प्रयास का अंदाजा नहीं लगा सकते। यह भावनात्मक, पावरफुल और वाकई खास है। जरूर देखें"

आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी हैं। इसके अलावा फिल्म में आरुष दत्ता, गोपी कृष्णन, वेदांत, नमन मिश्रा, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, आषीश पेंडसे, संवित देसाई, सिमरन मंगेशकर और आयुष भंसाली हैं। इन 10 बच्चों ने बेहतरीन काम किया है। 'सितारे जमीन पर' स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+