Sitaare Zameen Par BO Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई आमिर खान की फिल्म, कलेक्शन देख टूट जाएगा दिल
आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे सिनेमाघरों में आए 4 दिन हो गए हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने पहले वीकेंड में 50 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया था। लेकिन अब मंडे टेस्ट में फिल्म पास हुई है या फेल, ये हम आपको बताते हैं।
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो'सितारे ज़मीन पर' पहले सोमवार यानी चौथे दिन महज 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके पहले तीसरे दिन 29 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 21.50 करोड़ रुपये और पहले दिन 11.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 66.65 करोड़ रुपये हो गया है। आमिर की फिल्म इमोशनल है। फिल्म को अब वर्ड ऑफ माउथ और पॉजिटिव रिव्यू से फायदा मिल रहा था। लेकिन सोमवार के दिन ऐसा होता नहीं दिखा।

पहले मंडे का कलेक्शन देख समझ आ रहा है कि फिल्म वर्किंग डेज में औंधे मुंह गिर गई है। हालांकि इस हफ्ते काजोल की 'मां' रिलीज हो रही है। उस फिल्म का बहुत बज नहीं है। अब देखना है कि आमिर की फिल्म वीकेंड में फिर कमाल दिखा पाती है या नहीं। आमिर की लाल सिंह चड्ढा बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इसलिए उन्होंने इस बार फिल्म को अलग तरीके से प्रमोट किया। इस बार वो किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहते थे। ट्रेड एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि फिल्म अपने पहले हफ्ते में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। बता दें, सितारे जमीन पर को 2007 में आई फिल्म तारे जमीन पर का स्प्रिचुअल सीक्वल बताया जा रहा है। जब 2007 में तारे जमीन पर रिलीज हुई थी, तब फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.62 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
'सितारे ज़मीन पर' की कहानी गुलशन अरोड़ा (आमिर खान) नामक एक बास्केटबॉल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मुख्य कोच को मुक्का मारने के कारण निलंबित कर दिया जाता है। गुलशन को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में जेल भी जाना पड़ता है। जेल भेजने के बजाय, उसे सामुदायिक सेवा करने की सजा सुनाई जाती है, जहाँ उसे राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए विकलांग खिलाड़ियों की एक टीम को प्रशिक्षित करने का काम सौंपा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications