रामायण की ‘सीता’ को शॉर्ट ड्रेस में फोटो शेयर करना पड़ा भारी, लोग बोले- ‘आपको देवी मानते थे’

रामायण फेम दीपिका चिखलिया ने दोस्तों के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होने लगीं।

मुंबई, 23 मई : छोटे पर्दे का पसंदीदा शो 'रामायण' आज भी लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाया हुआ है। शो में किरदार निभाने वाले राम और सीता को लोगों ने उस वक्त दैवीय ही समझ लिया था। शो में 'राम' का किरदार अरुण गोवील और 'सीता' का किरदार दीपिका चिखलिया ने अदा किया था। कोरोना काल के दौरान शो की वापसी ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। साथ ही शो के किरदारों को इस दौरान बेशुमार प्यार मिला था। लोग पुराने किरदारों से वापस से जुड़ने लगे थे। लेकिन अब अचानक 'रामायण' की एक्ट्रेस दीपिका चखलिया सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होने लगी हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अपनी एक पोस्ट शेयर करना दीपिका को काफी भारी पड़ गया और वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। दीपिका ने स्कूल ड्रेस पहने हुए फोटोज शेयर की हैं। व्हाइट कलर की फुल स्लीव शर्ट के साथ दीपिका ने नी-लेंथ ब्लू स्कर्ट पहनी है और गले में टाई भी पहनी है। इसके साथ दीपिका ने स्पोर्ट्स शू भी पहने हैं। दीपिका हाथ में ड्रिंक लिए नजर आ रहीं हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'संडे के दिन स्कूल जाते हुए' जैसे ही दीपिका ने यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की, फैंस भड़क उठे और कमेंट कर उन्हें ट्रोल करने लगे।

पोस्ट पर भड़के फैंस

पोस्ट पर भड़के फैंस

दीपिका के इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स आने लगे । फैंस ने लिखा- 'सॉरी, देखकर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा' इसके बाद अन्य यूजर ने कहा- 'मां ये हाथ में कौनसी ड्रिंक ले रखी है?' तो वहीं तीसरे फैन ने लिखा- 'आपको ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए, हमने आपको देवी का दर्जा दिया है।'

एक्ट्रेस ने डिलीट की पोस्ट

एक्ट्रेस ने डिलीट की पोस्ट

बताते चलें कि फैंस के इस तरह के रिएक्शन्स आने के बाद दीपिका ने यह पोस्ट डिलीट कर दी है। लेकिन तस्वीरों को लेकर दीपिका ट्रोल तो हो ही गईं। फैंस ने दीपिका को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और आखिरकार एक्ट्रेस को अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस पोस्ट को डिलीट करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+