सिंगर जुबीन की बहन की इस हादसे में गई थी जान, पत्नी गरिमा करती हैं ऐसा काम, जानें फैमिली में कौन-कौन

Singer Zubeen Death: संगीत की दुनिया में जादू बिखेरने वाले पॉपुलर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत ने उनके फैंस और परिवार वालों को सदमे में डाल दिया है। कई भाषाओं में गाने को अपनी आवाज देने वाले 52 साल के सिंगर की प्रोफेशनल जिंदगी जितनी चमकदार रही, पर्सनल लाइफ में उतना ही दर्द मिला।

स्कूबा डाइविंग करते हुए जुबीन गर्ग की हुई मौत
फिलहाल खबर है कि सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन गर्ग की मौत हो गई है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उनकी बहन की भी मौत एक हादसे में ही हुई थी। ये सदमा उनके दिल में गहराई तक उतर गया था।

Singer Zubeen

कई भाषाओं में गाना गाते थे जुबीन गर्ग

-जुबीन गर्ग का जन्म 18 नवंबर 1972, जोरहाट, असम में हुआ था। वह सिंगर, म्यूजिशियन, एक्टर, डायरेक्टर और राइटर थे। उन्होंने असमिया, हिंदी, बंगाली सहित कई अन्य भाषाओं में गाना गाया है। बॉलीवुड फिल्म गैंगस्टर (2006) के सुपरहिट गाने 'या अली' ने जुबिन गर्ग को काफी पॉपुलर कर दिया था।

-जुबीन गर्ग की शादी गरिमा सैकिया से हुई थी, जो एक फैशन डिजाइनर हैं। वहीं जूबीन गर्ग संगीत के अलावा समाजसेवा और एक्टिविज्म में भी सक्रिय रहते थे और कई बार सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते थे।

-जुबीन गर्ग कई हजार गाने रिकॉर्ड कर चुके थे और विभिन्न भाषाओं में उनके कई एलबम भी रिलीज हुए थे। असमिया म्यूजिक इंडस्ट्री में वह सबसे बड़े स्टार माने जाते थे। आइए आपको बताते हैं जुबीन गर्ग के परिवार वालों के बारे में।

जुबीन गर्ग के परिवार में कौन-कौन?

जुबीन गर्ग के पिता मोहिनी मोहन बोर्थाकुर पेशे से मजिस्ट्रेट थे, लेकिन उन्हें कविताओं का भी शौक था। वह 'कपिल ठाकुर' नाम से कविताएं और गीत लिखते थे। सिंगर की मां आईली बोर्थाकुर खुद एक शहूर गायिका थीं। घर का माहौल आर्ट और क्रिएटिविटी से भरा हुआ था, जिसने जुबीन के अंद संगीत का बीज बोया था।

जुबीन की बहन की भी हादसे में गई थी जान

-जानकारी के अनुसार जुबीन की बहन जोंगकी बोर्थाकुर असमिया इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर थीं। फरवरी 2002 में एक कार एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई थी। ये जुबीन के जीवन का सबसे दर्दनाक पल था।

-अपनी बहन की याद में जुबीन गर्ग ने 'Xixhu' नाम का एल्बम रिलीज किया था जो उनके गहरे रिश्ते और अपार प्रेम का प्रतीक बन गया था। उनकी एक और बहन डॉ.पामे बोर्थाकुर शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ी हुई हैं।

कौन हैं जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया?

-साल 2002 में जुबीन गर्ग ने गरिमा सैकिया से शादी की थी। गरिमा असम की जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं। उनके जीवन में गरिमा सिर्फ जीवनसाथी ही नहीं, बल्कि एक मजबूत सहारा भी थीं।

-आपको बता दें कि जुबीन गर्ग खुद को किसी धर्म या जाति की सीमाओं में नहीं बांधते थे। वह मानते थे कि कला ही उनका असली धर्म है। जुबीन गर्ग को यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मेघालय ने मानद डी.लिट की डिग्री देकर सम्मानित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+