'परसों हुआ निधन, खबर छुपाई गई', उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर सिंगर तलत अजीज का बड़ा दावा
विश्व विख्यात तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। इसकी पुष्टि उस्ताद के परिवार ने 16 दिसंबर की सुबह की। हालांकि बीती रात से ही उनके निधन की खबरें आनी शुरू हो गई थी। उस्ताद इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझ रहे थे और दो हफ्ते से सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती थे। यहीं इलाज के दौरान उनका निधन हुआ। इस बीच अब एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है।
दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में सिंगर तलत अजीज ने बताया कि उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन परसों यानी 14 दिसंबर को ही हो गया था। लेकिन उनके परिवार ने निधन की खबर को छुपा कर रखा। उनके भाई बीती रात अमेरिका गए हैं। उन्होंने 18 दिसंबर को सुपुर्दे-ए-खाक किया जा सकता है। हालांकि परिवार के तरफ से सुपुर्दे-ए-खाक को लेकर कोई खबर नहीं आई है। साथ ही ये भी नहीं बताया गया कि उस्ताद को भारत में सुपुर्दे-ए-खाक किया जाएगा या विदेश में ही।

पद्म विभूषण से हुए सम्मानित
15 दिसंबर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी पहले निधन की सूचना दी। लेकिन कुछ देर बाद अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। बता दें, जाकिर हुसैन को तीन ग्रैमी अवॉर्ड भी मिले हैं। इसके अलावा भारत सरकार ने साल 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा था। जाकिर हुसैन को पहली बार परफॉर्म करने के लिए 5 रुपए मिले थे। इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, मैंने जीवन में खूब पैसे कमाए, लेकिन जो 5 मिले थे वो सबसे ज्यादा कीमती थे। बता दें, जाकिर हुसैन तबला वादन के अलावा एक्टिंग भी कर चुके हैं। उन्होंने साल 1983 में आई ब्रिटिश फिल्म हीट एंड डस्ट में काम किया था। इस फिल्म में शशि कपूर भी थे।
अमेरिका भी करता था उस्ताद का सम्मान
जाकिर हुसैन का जितना सम्मान भारत करता है। उतना ही सम्मान उन्हें अमेरिका में भी करता था। साल 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें ऑल स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में भाग लेने के लिए इनवाइट किया था। ये इनविटेशन पाने वाले वो पहले भारतीय म्यूजिशन थे।












Click it and Unblock the Notifications