Mohit Chauhan: 'नादान परिंदे' गाते-गाते अचानक स्टेज पर गिर पड़े मोहित चौहान, फैंस परेशान, वीडियो वायरल
Mohit Chauhan: बॉलीवुड के फेमस सिंगर मोहित चौहान के फैंस इस वक्त काफी डरे हुए हैं, वजह है उनका एक वीडियो, जिसमें वो स्टेज पर लड़खड़ा कर गिरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल ये वीडियो भोपाल का है, जहां मोहित चौहान एक इवेंट में लाइव प्रस्तुति दे रहे थे कि तभी उनका पैर स्टेज लाइट से टकरा गया और वो स्टेज पर गिर गए, जिसके बाद स्टेज पर मौजूद आर्टिस्ट और ऑर्गनाइजर तुरंत सिंगर को उठाने के लिए दौड़े।
कार्यक्रम एम्स परिसर में था, इसलिए तुरंत मेडिकल टीम उपलब्ध थी जिसने उनका प्राथमिक इलाज किया, हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी लेकिन इस बारे में अभी तक मोहित चौहान या उनकी टीम की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

लेकिन उनके वायरल वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं और उनके लिए दुआएं भी मांग रहे हैं। आपको बता दें कि मोहित चौहान जिस वक्त गिरे उस वक्त अपना हिट गीत 'नादान परिंदे' गा रहे थे।
दिल छू लेती है Mohit Chauhan की आवाज
आपको बता दें कि भारतीय संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मोहित चौहान एक ऐसे गायक हैं, जिनकी सुरीली आवाज़ दिलों को छू लेती है। रोमांटिक सॉन्ग्स की बात हो या सूफी टच वाले मेलोडियस ट्रैक्स, मोहित चौहान हर गीत को अपनी भावुकता और मधुरता से खास बना देते हैं।
हिमाचल में हुआ Mohit Chauhan का जन्म
मोहित चौहान का जन्म 11 मार्च 1966 को नाहन, हिमाचल प्रदेश में हुआ। बचपन से ही उन्हें संगीत और कला से लगाव था। उन्होंने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी की और उसके बाद संगीत की दुनिया में कदम रखा। मोहित चौहान ने अपने करियर की शुरुआत प्रसिद्ध इंडियन पॉप बैंड 'Silk Route' से की। इस बैंड का गाना 'Dooba Dooba' 90 के दशक का सुपरहिट हिट ट्रैक रहा, जिसने मोहित को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। उनकी आवाज की मधुरता और सादगी ने उन्हें तेजी से लोकप्रिय किया।

फिल्म 'रॉकस्टार' ने Mohit Chauhan को किया लोकप्रिय
बॉलीवुड में मोहित चौहान की आवाज़ जिस तरह चमकी, वह आज भी यादगार है। उनका पहला बड़ा ब्रेक 2008 में फिल्म 'जाने तू या जाने ना' के गाने से मिला, लेकिन उनकी असली छाप फिल्म 'रॉकस्टार' के एल्बम में देखने को मिली। ए.आर. रहमान के साथ उनकी जोड़ी ने कई सुपरहिट नंबर दिए, जिनमें 'रॉकस्टार' सबसे खास है।
Mohit Chauhan के लोकप्रिय गाने
- खून चला - रंग दे बसंती
- मसकली - दिल्ली 6
- पी लूं - (अनप्लग्ड स्टाइल परफॉर्मेंस)
- यूं ही - तनु वेड्स मनु
- इज़ दिस लव - किस्मत कनेक्शन
- फिर से उड़ चला - रॉकस्टार
- चले आओ - शब्द












Click it and Unblock the Notifications