Kiara Sidharth ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, रखा बेहद यूनिक नाम, क्या है मतलब? पढ़ें Love Story
Kiara Sidharth Baby Name: बॉलीवुड के मशहूर सितारे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जुलाई 2025 में बेटी के मम्मी-पापा बने थे, तब से हर कोई उनकी पुत्री को देखना चाहता था और आज उन्होंने अपने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर बेबी के पैरों की फोटो शेयर की है, हालांकि चेहरा नहीं दिखाया है और इसी के साथ ही ये भी बता दिया कि उनकी बच्ची का नाम क्या है?
उन्होंने सोशल मीडिया की पोस्ट में लिखा है कि 'From our prayers, to our arms🙏🏻our divine blessing, our princess,Saraayah Malhotra सरायाह मल्होत्रा✨' ,जिसके बाद लोगों के बीच इस नाम का मतलब जानने के लिए होड़ मच गई है।

आपको बता दें कि सरायाह एक हिब्रू शब्द है, जिसका अर्थ है 'भगवान की राजकुमारी' या 'ईश्वर का उपहार' या 'ईश्वर की शक्ति'। वैसे इसका जिक्र बाइबिल में भी है, जिसका अर्थ वहां पर Jehovah Soldier से है। यह नाम पवित्र, शक्तिशाली और सौम्यता का प्रतीक है।
खूबसूरत, मॉडर्न और रॉयल नाम (Kiara-Sidharth Baby Name)
आधुनिकता और आध्यात्मिकता का सुंदर मेल इस नाम को बेहद खास बनाता है। फैंस को यह नाम बेहद पसंद आ रहा है और वो इसे सोशल मीडिया पर खूबसूरत, मॉडर्न और रॉयल बता रहे हैं।

गौरतलब है कि बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और चर्चित जोड़ियों में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों ने अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से दिल जीता और फिर धीरे-धीरे एक-दूसरे के दिलों में जगह बना ली। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लवस्टोरी फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी लेकिन इनकी पहली मुलाकात 'लस्ट स्टोरी' के सेट पर हुई थी। दोनों ने अपनी प्रेम कहानी को दुनिया से दूर रखा।
सिद्धार्थ ने कियारा को कब किया प्रपोज (Kiara-Sidharth Baby Name)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ ने कियारा को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था। कहा जाता है कि उन्होंने दिल की बात कहने के लिए रोम का ट्रीप प्लान किया था और फिर कियारा को कैंडिल लाइट डिनर में 'आईलवयू' बोला था। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक रॉयल वेडिंग की थी और 16 जुलाई 2025 को ये कपल बेटी के माता-पिता बने थे।
एक नजर Sidharth Malhotra के प्रोफाइल पर...
- पूरा नाम: सिद्धार्थ मल्होत्रा
- जन्म: 16 जनवरी 1985, दिल्ली
- पेशा: अभिनेता, मॉडल
- डेब्यू फिल्म: स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012)
दिल्ली में जन्मे सिद्धार्थ बचपन से ही स्पोर्टी और क्रिएटिव रहे। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के डॉन बॉस्को स्कूल और बिनेस की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की। करियर की शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग से की थी। उन्होंने 'फैशन' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया था। फिल्म 'शेरशाह' में कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह फिल्म उनके करियर का 'टर्निंग पॉइंट' साबित हुई।

एक नजर Kiara Advani के प्रोफाइल पर...
कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1992 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। उनका असली नाम अलिया आडवाणी है, लेकिन बॉलीवुड में पहले से ही आलिया भट्ट होने के कारण उन्होंने अपना नाम बदलकर कियारा रखा। कियारा के पिता जगदीप आडवाणी बिजनेसमैन हैं। कियारा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2014 में फ़िल्म 'फगली' से की। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन कियारा के अभिनय की तारीफ जरूर हुई।

एमएसधोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) से मिली लोकप्रियता
उनके करियर को असली उड़ान मिली एमएसधोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) से, जिसमें उन्होंने धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाया। इस फिल्म ने कियारा को घर-घर में मशहूर कर दिया। फिल्म कबीर सिंह (2019) कियारा को 'नेशनल सेंसेशन' बना दिया था। शेरशाह (2021) कियारा के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक। कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने डिंपल चीमा का किरदार निभाया था, फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली और कियारा-सिद्धार्थ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हर दिल पर छा गईं।












Click it and Unblock the Notifications