राखी सावंत को जबरन KISS करने वाले मीका सिंह अब रचाएंगे 'स्वयंवर', सामने आई बड़ी खबर
मुंबई, 28 फरवरी। मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं, वजह उनका कोई नया एलबम या गाना नहीं बल्कि नया रियलिटी शो है, जिसमें मीका सिंह अपने लिए दुल्हनिया तलाशेंगे। जी हां अब नेशनल टीवी पर मीका सिंह स्वयंवर रचाने जा रहे हैं। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक मीका सिंह ने एक रियलिटी शो के लिए हांमी भरी है जिसमें उनका स्वयंवर होगा और वो टीवी चैनल पर अपने लिए दुल्हन को खोजेंगे। हालांकि मीका सिंह की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।

मीका सिंह अब रचाएंगे 'स्वयंवर'
मीका सिंह कोई पहले व्यक्ति नहीं हैं, जो अपना स्वयंवर रचाने जा रहे हैं, उनसे पहले रतन राजपूत, राखी सावंत, मल्लिका शेरावत और राहुल महाजन ने भी टीवी पर अपना स्वंयवर रचाया था लेकिन राहुल महाजन को छोड़कर किसी ने भी अपने पार्टनर से शादी नहीं की ।
Recommended Video

राहुल महाजन ने की थी शादी
आपको बता दें कि भाजपा के दिवंगत दिग्गज नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन ने रियलिटी शो में 25 वर्षीय बंगाली मॉडल डिंपी गांगुली से ब्याह रचाया था लेकिन ये शादी मात्र चार साल में ही टूट गई थी।

शो में 'कंटेस्टेंट' देश भर से होंगे
हालांकि मीका सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि वो इस शो को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। उनके इस शो में 'कंटेस्टेंट' देश भर से होंगे । मालूम हो कि मीका सिंह फिलहाल सिंगल हैं, कुछ साल पहले उन्होंने आयटम गर्ल राखी सावंत को अपने बर्थडे पार्टी में जबरन किस करके सुर्खियां बटोरी थीं। ये मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था।

कई हिट गानों को आवाज दी मीका सिंह ने
गौरतलब है कि 10 जून 1977 को बंगाल में जन्मे मीका सिंह आज गायिकी की दुनिया का लोकप्रिय नाम है। उन्होंने 'सिंह इज किंग', 'जब वी मेट', 'रेस 3', 'बत्ती गुल मीटर चालू', 'हाउसफुल' और 'किक' जैसी फिल्मों में गाने गाए हैं, जिनमें से कुछ बहुत ज्यादा लोकप्रिय भी हुए। मीका के बड़े भाई दलेर मेहंदी भी मशहूर पंजाबी सिंगर हैं। उन्हें तबला, हारमोनियम, और गिटार बजाने का बेहद शौक है। 1998 में, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एल्बम ‘ सावन में लग गयी आग' से की। उसके बाद, उन्होंने कई एल्बम जारी किये जेसे 'मिका एंड अदर हिट्स पार्ट - 1', 'ओ सनम जानमैन', 'शेर-ए-पंजाब', जिसमें से कुछ काफी लोकप्रिय रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications