लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में मामूली सुधार, वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया
मुंबई, 29 जनवरी: महान गायिका और भारत रत्न लता मंगेशकर की तबीयत पिछले कुछ वक्त से खराब चल रही है, जिसकी वजह से उनको मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिड कराया गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद लता 'दीदी' की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद 8 जनवरी को उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पूरे देश में उनके स्वास्थ्य को लेकर लोग दुआ कर रहे हैं। वहीं अब उनके हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक लता मंगेशकर की स्वास्थ्य स्थिति में पहले से सुधार हुआ है।

स्वास्थ्य स्थिति में थोड़ा सुधार
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। दो दिन पहले उनका वेंटिलेटर सपोर्ट हटा दिया गया था। वह अभी भी आईसीयू में निगरानी में रहेंगी। लता 'दीदी' के कोरोना की चपेट में आने के बाद निमोनिया की भी शिकायत थी। ऐसे में उनकी उम्र और हेल्थ को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर की पूरी टीम उनके इलाज में जुटी हुई है।

पूरी तरह से स्वस्थ्य होने में लगेगा वक्त
बीते कुछ दिनों से उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है। वहीं उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी का कहना है कि पूरी तरह से स्वस्थ्य होने में अभी टाइम लगेगा। बता दें कि डॉक्टर की एक स्पेशल टीम बनाई गई है, जो उनकी हेल्थ पर पूरा फोकस कर रही है। टीम समय-समय पर हेल्थ चेकअप से लेकर मीडिया में हेल्थ अपडेट भी साझा कर रही है।
Recommended Video

दुआओं का दौर जारी
इधर, फैंस भी लता दीदी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। उनकी सलामती के लिए हाल ही में अयोध्या में संतों ने जाप किया है। वहीं लता जी से जुड़ी अफवाहों को लेकर परिवार ने अपील की है किसी भी तरह की गलत बातों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications