2 दिन तक बंद था दरवाजा, बेड पर बेहोश पड़ी थी ये फेमस महिला सिंगर, जानें क्या हुआ था कल्पना के साथ?

Singer Kalpana Raghavendar: साउथ इंडस्ट्री की फेमस प्लेबैक सिंगर और डबिंग आर्टिस्ट कल्पना राघवेंद्र इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि कल्पना ने कथित तौर पर गत 2 मार्च 2025 को अपने निजामपेट घर पर सुसाइड करने की कोशिश की थी।

सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने की मरने की कोशिश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने नींद की गोलियां खाकर सुसाइड करने की कोशशि की थी। जब सिंगर ने 2 दिन तक अपने घर का दरवाजा नहीं खोला तो सिक्योरिटी गार्ड ने पड़ोसियों को इसकी खबर दी थी। इसके बाद पुलिस को इनफॉर्म किया गया था।

Singer Kalpana Raghavendar

बेहोशी की हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया

बाद में सिंगर कल्पना राघवेंद्र को बेहोशी की हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया था। उन्हें निजामपेट के एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कल्पना इस समय वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

पुलिस कल्पना राघवेंद्र के पति से कर रही है पूछताछ

इस घटना के बाद पुलिस की एक टीम कल्पना राघवेंद्र के पति से पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीकृष्ण, सुनीता, गीता माधुरी और करुण्या सहित कई मशहूर हस्तियां सिंगर कल्पना का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंची हैं और उनसे मुलाकात की है।

प्लेबैक सिंगर टीएस राघवेंद्र की बेटी हैं कल्पना

-आपको बता दें कि कल्पना राघवेंद्र फेमस प्लेबैक सिंगर टीएस राघवेंद्र की बेटी हैं। साल 2010 में मलयालम इंडस्ट्री में बेस्ट प्लेबक महिला सिंगर का खिताब जीतने के बाद कल्पना को बहुत ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने इलैयाराजा और एआर रहमान के साथ भी काम किया है।

-कलपना राघवेंद्र ने अपना सिंगिंग करियर सिर्फ 5 साल की उम्र में शुरू किया था। कल्पना ने कई भाषाओं में 1,500 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। सिंगिंग के अलावा, कल्पना ने कमल हासन की फिल्म पुन्नगई मन्नन में एक छोटा सा रोल भी प्ले किया था।

-कल्पना राघवेंद्र ने जूनियर एनटीआर द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस तेलुगू सीजन 1 में भी हिस्सा लिया था। वह कई सिंगिंग रियलिटी शोज में जज भी रह चुकी हैं।

खतरे से बाहर हैं कल्पना राघवेंद्र

वहीं कल्पना के सुसाइड मामले में केपीएचबी पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया है- सिंगर का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया है कि उन्होंने नींद की गोलियां ली थीं और उनके होश में आने पर ही ज्यादा जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+