ये खास रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय सिंगर बने गुरु रंधावा,जानकर फैंस हो जाएंगे खुश

ये खास रिकॉर्ड पहले भारतीय सिंगर बने गुरु रंधावा,जानकर फैंस हो जाएंगे खुश

मुंबई, 25 दिसंबर: जानेमाने सिंगर गुरु रंधावा ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया है। 'लाहौर', 'हाई रेटेड गबरू', 'इशारे तेरे' जैसे गाने गाकर हिट हुए और इन दिनों 'डांस मेरी रानी' से धूम मचा रहे गुरु के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। खास बात ये है कि अब तक भारत के किसी मेल सिंगर को इंस्टा पर इतना प्यार नहीं मिला है। गुरु रंधावा इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स को पार करने वाले पहले भारतीय मेल सिंगर हैं।

उपलब्धि पर गुरु ने कही ये बात

उपलब्धि पर गुरु ने कही ये बात

इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोवर्स होने पर गुरु रंधावा ने कहा, ये प्यार मेरे लिए बहुत कास है। दुनिया भर के अपने प्रशंसकों और दर्शकों से इतना प्यार मिलना वाकई अच्छा महसूस कराता है। उन सभी लोगों का दिल से आभार, जिन्होंने बिना शर्त मुझे ये प्यार दिया, मेरे संगीत की सराहना की और उसे संजोया। रंधावा ने कहा कि अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।

डांस मेरी रानी को लेकर कही ये बात

डांस मेरी रानी को लेकर कही ये बात

गुरु रंधावा इन दिनों अपने नए गाने 'डांस मेरी रानी' को लेकर चर्चा में हैं, जो जबरदस्त हिट हो रहा है। इसको लेकर उन्होंने कहा, 'डांस मेरी रानी' के साथ हम संगीत के एक नए क्षेत्र में प्रवेश किए हैं। हमने इसमें लोगों को एफ्रो बीट्स से परिचित कराया हैं। यह एक फुट टैपिंग नंबर है, जिसे बहुत ही दिलचस्प तरीके से फिल्माया गया है।

नोरा फतेही की भी चर्चा

नोरा फतेही की भी चर्चा

एक साल पहले 'नाच मेरी रानी' से नोरा फतेही और गुरु रंधावा की जोड़ी ने धूम मचाई थी। अब दोनों 'डांस मेरी रानी' के साथ आए हैं और ये भी जबरदस्त हिट हो रहा है। नोरा फतेही का डांस भी दर्शकों को पसंद आ रहा है। रंधावा का कहना है कि नोरा ने कमाल का डांस किया है। गाने में दर्शकों के लिए देखने के लिए कुछ नया है। नोरा इस गाने में जलपरी के अवतार में नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+