B Praak के बच्चे की जन्म के वक्त हुई मौत, सिंगर ने किया इमोशनल पोस्ट

चंडीगढ़, 15 जून: मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक (Singer B Praak) के घर खुशियां आने से पहले ही शोक की लहर पसर गई। हाल ही में सिंगल ने बताया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था, जिसके बाद दूसरी बार पिता बनने वाले बी प्राक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सिंगर के नवजात बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद उन्होंने दर्द भरा पोस्ट अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

जन्म के समय नवजात की हुई मौत

जन्म के समय नवजात की हुई मौत

सिंगर बी प्राक ने एक दुख भरा पोस्ट डालकर अपने फैंस और फ्रेंड्स को उस वक्त सदमा दे दिया, जब अपडेट देकर बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी मीरा ने जन्म के समय अपने नवजात बच्चे को खो दिया। कपल अपने दूसरे बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए तैयार थे, लेकिन यह खुशी उनको नसीब नहीं हुई। बी प्राक ने इंस्टाग्राम का सहारा लेकर सोशल मीडिया पर एक दिल तोड़ने वाला नोट पोस्ट किया है।

सिंगर ने इमोशनल पोस्ट के जरिए दी खबर

सिंगर ने इमोशनल पोस्ट के जरिए दी खबर

अपने पोस्ट में सिंगर ने लिखा, "सबसे गहरे दर्द के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि जन्म के समय हमारे नवजात शिशु का निधन हो गया है। यह सबसे दुखद वक्त है, जिससे हम पैरेंट्स के तौर से में गुजर रहे हैं। हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ के एफर्ट्स के लिए धन्यवाद देते हैं। उनके अंतहीन कोशिश और सपोर्ट के लिए। हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि इस दुखद समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। आपका बी प्राक और मीरा।

फैंस और फ्रेंड्स ने संवेदना व्यक्त की

फैंस और फ्रेंड्स ने संवेदना व्यक्त की

सिंगर की पोस्ट के बाद फैंस और उनके इंडस्ट्री से जुड़े फ्रेंड्स ने भी उनको हौंसला दिया। करण जौहर, गौहर खान, एली गोनी, राजीव अदतिया, अम्मी विर्क, नीति मोहन और अन्य सेलेब्स ने बी प्राक की पोस्ट पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

पत्नी के साथ फोटो शेयर दी थी गुड न्यूज

पत्नी के साथ फोटो शेयर दी थी गुड न्यूज

आपको बता दें कि बी प्राक ने 4 अप्रैल 2019 को मीरा बच्चन के साथ शादी की थी। उन्होंने 2020 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इसके बाद अप्रैल में उन्होंने पहली बार अपनी पत्नी की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें पोस्ट करते हुए दूसरे बच्चे की गुड न्यूज शेयर की थी। सिंगर ने तेरी मिट्टी, मन भारया, कुछ भी हो जाए, बारिश, फिलहाल जैसे गानों के जरिए एक बड़ी फैन फोलोइंग बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+