Video: 'बच्चे रो रहे हैं, दिल्ली के 5स्टार होटल में बंधक जैसा...', सिंगर अंकित के परिवार के साथ आखिर क्या हुआ
'बच्चे रो रहे हैं, दिल्ली के 5स्टार होटल में बंधक जैसा...', सिंगर अंकित तिवारी के परिवार के साथ आखिर क्या हुआ, देखें Video
मुंबई, 24 अप्रैल: बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी ने दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में अपने बुरे अनुभव की शिकायत करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। 21 अप्रैल को दिल्ली के होटल रॉयल प्लाजा में अंकित तिवारी अपनी पत्नी और बेटी के साथ थे। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, उनकी बेटी को भूखा सोना पड़ा क्योंकि होटल ने उन्हें बाहर से खाना लाने की अनुमति नहीं दिया और ना ही होटल से खाना या पानी दिया। अपने वीडियो को शेयर अंकित तिवारी ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ ऑफिस) और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं को टैग कर ये बात बताई है।

'दिल्ली के होटल रॉयल प्लाजा में बंधक जैसा महसूस कर रहा हूं...'
अंकित ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर लिखा, ''होटल रॉयल प्लाजा, नई दिल्ली परिवार के साथ बंधक जैसा महसूस कर रहा हूं। दयनीय अनुभव है ये। 5 स्टार होटल में न पानी है, खाना। खाना ऑर्डर किया 4 घंटे हो चुके हैं।''

'कुछ बोलो तो बाउंसर्स की धमकी दे रहे हैं...'
अंकित तिवारी ने आगे बताया, ''इस होटल में बाहर से खाना लाना मना है। कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। होटल के कर्मचारियों को कुछ बोलो तो वो बाउंसर्स की धमकी दे रहे हैं।'' वीडियो में अंकित कई अन्य मेहमानों के साथ होटल की लॉबी में नजर आ रहे हैं। अन्य अतिथियों ने भी इस बात की शिकायत की है।

अंकित के शेयर किए गए वीडियो में क्या है?
अंकित ने वीडियो में कहा, ''लगभग 1 बजे हैं और सभी कर्मचारियों के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। ये सब बहुत डरावना है। मेरी पत्नी, मेरी बेटी भूखी सो रही है। हम ड्यूटी मैनेजर से बात करना चाहते हैं लेकिन यहां कोई नहीं है। कर्मचारी एक-दूसरे को कॉल ट्रांसफर कर रहे हैं, कोई नहीं उठा रहा है।''

'बच्चे पानी और खाने के लिए रो रहे हैं...'
अंकित ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'छोटे बच्चे भी पानी और खाने के लिए रो रहे हैं। सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं को भी टैग किया।

'होटल में हालात सच में बहुत खराब थे...'
दूसरों ने भी अंकित तिवारी के ट्वीट पर कमेंट किया है। एक ने कमेंट कर लिखा, "हां, मैं कल रात (जिस दिन घटना हुई) वहां था। होटल सचमुच दयनीय है। पैकेज्ड पानी के लिए सुबह 12 बजे आईआरडी को फोन किया, उन्होंने मुझे 1 घंटे तक इंतजार कराया जिसके बाद मैंने छोड़ दिया और बोतलबंद पानी पिया जो कि दयनीय था। अब मेरा पेट खराब है।''

'ये सब बहुत भयानक था...'
एक अन्य ने लिखा, "यह भयानक है। और होटल के कर्मचारियों के अनादरपूर्ण व्यवहार करने का कोई कारण नहीं है। आप और आपका परिवार मेहमान हैं जो आपके कॉल पर स्टाफ के प्रत्येक सदस्य के योग्य हैं। उसके ऊपर, आप एक सेलिब्रिटी हैं। इन पीपीएल में क्या गलत है! अंकित का पूरा पैसा वापस दिया जाना चाहिए।''

2014 में गिरफ्तार भी हो चुके हैं अंकित तिवारी
अंकित तिवारी को आशिकी 2, सिंघम रिटर्न्स और पीके जैसी फिल्मों में उनके गानों के लिए जाना जाता है। अंकित तिवारी को मुंबई पुलिस ने मई 2014 में गिरफ्तार किया था, जब उसकी तत्कालीन प्रेमिका ने उनपर रेप का आरोप लगाया था। अप्रैल 2017 में मुंबई सत्र न्यायालय ने सभी आरोपों से अंकित को बरी कर दिया, क्योंकि अभियोजन पक्ष आरोप का समर्थन करने के लिए सबूत पेश नहीं कर सका।












Click it and Unblock the Notifications