Sikandar Naache Song: 'नाचे सिकंदर' गाना रिलीज, सलमान खान-रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री ने मचाई तबाही

Sikandar Naache Song: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में फिल्म का होली स्पेशल सॉन्ग 'बम बम भोले' रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। अब मूवी का नया गाना 'नाचे सिकंदर' भी रिलीज कर दिया गया है।

सलमान खान का 'नाचे सिकंदर' सॉन्ग हुआ रिलीज
सिकंदर के 'नाचे सिकंदर' सॉन्ग के टीजर ने पहले ही दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट भर दी थी और अब पूरा गाना इस क्रेज को और भी बढ़ा रहा है। गाने में स्वैग से भरे हुक स्टेप्स देखने को मिल रहे हैं, जो पॉपुलर 'डबके' डांस फॉर्म से इंस्पायर हैं। साथ ही, गाने का भव्य सेटअप इसे और भी ग्रैंड बना रहा है।

Sikandar Naache Song

सलमान खान अपने सिग्नेचर स्टाइल से लोगों को किया खुश

इस नए ट्रैक में सलमान खान अपने सिग्नेचर स्टाइल और दमदार डांस मूव्स से छा गए हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना हर फ्रेम में अपनी ग्रेस और एनर्जी से कमाल करती नजर आ रही हैं। गाने का विजुअल और म्यूजिकल ट्रीट दोनों ही फैंस को पूरी तरह से एंटरटेन कर रहे हैं।

तुर्की के खास डांसर्स ने दिखाया अपना धमाल

-गाने को इतना शानदार रूप देने का क्रेडिट फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस दोनों को जाता है, जिन्होंने शानदार बैकड्रॉप और तुर्की के खास डांसर्स को शामिल करके इस गाने में जान डाल दी है।

-वहीं सलमान खान और रश्मिका मंदाना के साथ तुर्की के ये डांसर्स पूरी तरह से ताल मिलाते हुए दमदार स्टेप्स कर रहे हैं, जिससे गाने में एक अलग ही चार्म जुड़ गया है। अहमद खान की कोरियोग्राफी कमाल की है, जिसमें तुर्की डांसर्स का टच इस एनर्जेटिक ट्रैक को और भी खास बना देता है।

सलमान खान और रश्मिका मंदाना के बीच की केमिस्ट्री

जैसे ही सिकंदर नाचे गाना शुरू होता है, सलमान खान और रश्मिका मंदाना के बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आती है। इस गाने की जबरदस्त एनर्जी, रंगीन विजुअल्स और दमदार डांस मूव्स इसे एक पार्टी नंबर बना रहे हैं।

JAM8 का जबरदस्त म्यूजिक

सॉन्ग सिकंदर नाचे को JAM8 के जबरदस्त म्यूजिक ने जान डाल दी है। सिद्धांत मिश्रा के बनाए कैची मुखड़े और रिफ ने गाने का फील सेट कर दिया है। वहीं समीयर के बोल हर बीट को गहराई और स्टाइल देते नजर आ रहे हैं। अमित मिश्रा, आकासा और सिद्धांत मिश्रा की जोशीली आवाज ने गाने को एक अलग अंदाज में पेश किया है।

28 मार्च 2025 को फिल्म होगी रिलीज

फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज डेट फिलहाल 28 मार्च 2025 तय की गई है, लेकिन खबर है कि इसमें कुछ बदलाव हो सकता है। कहा जा रहा है कि मेकर्स फिल्म को 30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर रिलीज करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+