Sikandar Box Office: 10 दिन में 'सिकंदर' का हुआ काम तमाम, सलमान खान की फिल्म ने कमाए इतने पैसे

Sikandar Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'सिकंदर' से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। लोगों ने इस फिल्म को रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर बता दिया था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी पिट गई है।

30 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी 'सिकंदर'
एआर मुरुगादॉस की फिल्म 'सिकंदर' गत 30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सलमान खान के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस मूवी के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। भाईजान के स्टारडम को देखते हुए फिल्म से उम्मीदें तो बहुत थीं लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई।

Sikandar Box Office

'सिकंदर' के बॉक्स ऑफिस का बुरा हाल

फिल्म की ओपनिंग तो सही साबित हुई थी लेकिन लोगों न तो मूवी की कहानी पसंद आई है और न ही इसमें मौजूद कलाकारों की एक्टिंग। रिलीज के चौथे दिनसे ही इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिंगल डिजीट में सिमट गया है। ये फिल्म अब 150 करोड़ रुपए कमाने के लिए भी संघर्ष करती नजर आ रही है।

'सिकंदर' ने अब तक कर ली कितनी कमाई?

-सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। इस मूवी की रिलीज को लेकर भाईजान के फैंस बड़े उत्साहित नजर आ रहे थे। लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से निगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं।

ऐसे में फिल्म की कमाई पर इसका बुरा असर पड़ा है। फिल्म की कहानी से लेकर सलमान खान के एक्शन सीन्स तक की जमकर आलोचना हो रही है। इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और अब तक ये अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है।

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'सिकंदर' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद छठे दिन का कलेक्शन 3.5 करोड़ रुपए रहा था और 7वें दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपए ही कमाए थे।

'सिकंदर' के 10वें दिन का कलेक्शन

वहीं फिल्म ने 8वें दिन 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था जबकि 9वें दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये ही कमाए। अब 10वें दिन 'सिकंदर' ने 1.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसी के साथ 'सिकंदर' की 10 दिनों की कुल कमाई 105.80 करोड़ रुपये हो गई है।

फ्लॉप साबित हुई सलमान खान की 'सिकंदर'

-आपको बता दें कि 'सिकंदर' की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी खराब है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। इसी बीच मूवी का दम निकल चुका है। 'सिकंदर' के हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि इसके लिए अब बॉक्स ऑफिस पर टिकना ही मुश्किल हो गया है।

-फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि ये मूवी 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू भी नहीं पाएगी। ऐसे में सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' फ्लॉप मूवी कहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+