क्या सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के पीछे है साजिश? परिवार ने दिया जवाब

मुंबई, सितंबर 02: सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री सदमे में है। अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कूपर अस्पताल के डॉक्टर निरंजन ने सिद्धार्थ की जांच की थी और करीब 10 बजकर 30 मिनट पर उन्हें 'डेथ बिफोर अराइवल' घोषित किया था। अब सिद्धार्थ के परिवार ने साफ कर द‍िया है कि वह क‍िसी भी तरह के मानसिक दबाव में नहीं थे। पुल‍िस इस पूरे मामले में क‍िसी तरह के फाउल प्‍ले होने की बात से इनकार कर रही है।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद आया परिवार का बयान

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद आया परिवार का बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवंगत अभिनेता के परिवार ने मुंबई पुलिस को सूचित किया था कि सिद्धार्थ की मौत के कारण के बारे में विभिन्न अफवाहें चल रही हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने मुंबई पुलिस को बताया है कि उनकी मौत में कोई साजिश नहीं है और वह क‍िसी भी तरह के मानसिक दबाव में नहीं थे। वे नहीं चाहते कि एक्टर की मौत को लेकर अफवाह उड़े। परिजन अभी भी कूपर अस्पताल में पीएम की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

'हम भी उतने ही सदमे में हैं, जितना आप सभी'

'हम भी उतने ही सदमे में हैं, जितना आप सभी'

सिद्धार्थ की टीम की तरफ से जारी किए बयान के मुताबिक, हम भी उतने ही सदमे में हैं, जितना आप सभी। हम चाहते हैं कि आप सभी इस कठिन समय में हमारी निजता का सम्मान करें और हमारे साथ खड़े रहें। सिद्धार्थ की पीआर टीम के रूप में, हम विनम्रतापूर्वक मीडिया से अनुरोध करते हैं कि उनके परिवार को शोक करने दें। हम सब दर्द में हैं। सिद्धार्थ निजी व्यक्ति थे, इसलिए कृपया उनकी निजता, उनके परिवार की निजता का सम्मान करें।

स‍िद्धार्थ रात में कुछ दवाएं खा कर सोए थे

स‍िद्धार्थ रात में कुछ दवाएं खा कर सोए थे

जानकारी के अनुसार स‍िद्धार्थ रात में कुछ दवाएं खा कर सोए और सुबह जब उनकी मां ने दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं म‍िला। उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया और अस्‍पताल प्रशासन ने उन्‍हें मृत घोषित कर द‍िया। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में मृत लाया गया था।

सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं

सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं

अस्पताल के एक डॉक्टर ने एक अन्य समाचार पोर्टल को बताया कि अभिनेता की प्रारंभिक रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम पूरा होने तक अस्पताल उनकी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं कर पाएगा। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एक टीम जांच के लिए शुक्ला के घर पर मौजूद है।

Recommended Video

    Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत, क्या बोले Doctors और Police? | वनइंडिया हिंदी
     सिद्धार्थ को टीवी सीरियल बालिका वधु से पॉपुलैरिटी मिली

    सिद्धार्थ को टीवी सीरियल बालिका वधु से पॉपुलैरिटी मिली

    सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर मिलने के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। उनके फैंस और चाहने वाले अपना दुख जता रहे हैं। सिद्धार्थ को टीवी सीरियल बालिका वधु से पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वे बिग बॉस 13 के विजेता भी थे। बॉलीवुड के सुपरस्टार और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। इसके बाद साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। टीवी इंडस्ट्री में सफलता के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड का भी रुख किया। सिद्धार्थ ने 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से बॉलीवुड डेब्यू (बतौर सहायक अभिनेता) किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+