Video:सिद्धार्थ के गम में डूबीं शहनाज के सपोर्ट में आए पापा, बेटी को सदमे से बाहर लाने के लिए उठाया ये कदम
मुंबई, 14 सितंबर: टीवी के फेमस एक्टर और बिग बॉस-14 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को निधन हो गया था। उनके अचानक ऐसे चले जाने से उनके परिवार के साथ उनके फैंस भी काफी सदमे में हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनकी करीबी दोस्त शहनाज गिल बुरी तरह से टूट चुकी हैं। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार वाले दिन उनको काफी बुरी हालात में देखा गया था। वो एक दम बेसुध थीं। वहीं 2 सितंबर से लेकर अब तक शहनाज गिल की कोई पोस्ट भी सामने नहीं आई हैं। ऐसे में अब उनके पिता संतोख सिंह गिल ने अपनी बेटी को इस गम से बाहर निकाले के लिए एक खास काम किया है।

सिद्धार्थ के जाने से टूटीं शहनाज
कहने को सिद्धार्थ और शहनाज करीबी दोस्त थे, लेकिन उनका ये रिलेशन उनके फैंस को लवर वाला लगता था। ऐसे में सिद्धार्थ का अचानक चले जाना शहनाज को अंदर से तोड़ने जैसा था। कई मौकों पर शहनाज ने खुलकर ये भी बोला था कि वो सिद्धार्थ को पसंद करती हैं, लेकिन नीयती को कुछ और मंजूर था और अचानक सिडनाज की जोड़ी टूट गई। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में शामिल हुई शहनाज की हालत ये साफ बयां कर रही थी कि वो सिद्धार्थ कितना चाहती थीं। उनके आंखों से आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे थे। हर वक्त बस सिद्धार्थ...सिद्धार्थ... की रट लगाए हुई थी।

बेटी के सपोर्ट में आए पिता
वहीं अब सिद्धार्थ की मौत के 12 दिनों से बाद भी शहनाज उनके चले जाने के गम से उभरी नहीं है। कभी फोटोज और वीडियो से सोशल मीडिया पर छा जाने वाली शहनाज अब तक चुप हैं। वो घर पर बेसुध हालात में है। ऐसे में अपनी बेटी का हालत पिता संतोख सिंह गिल से नहीं देखी जा रही है। उन्होंने अपनी बेटी इस गम से बाहर निकालने के लिए उनकी जोड़ी यानी सिडनाज के नाम का एक टैटू अपने हाथ पर बनवाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शाहनाज नाम का पिता ने बनवाया टैटू
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल भी अब उनके सपोर्ट में आ गए हैं। वहीं सिडनाज के फैंस में से एक उनके पिता ने इस मुश्किल समय में उनका सपोर्ट करते हुए टैटू बनवाया हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते सिद्धार्थ के घर पहुंचे सेलेब्स ने खुलासा किया था कि शहनाज की हालत ठीक नहीं है। उन्होंने दावा किया कि वह पूरी तरह सदमे में थी। रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि शहनाज ना अच्छी तरह से सो पा रही है और ना ही खाना खा रही है। यहां तक की वो किसी से बात भी नहीं कर रही हैं।

डांस दिवाने 3 आए थे साथ
आपको बता दें कि शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की मुलाकात बिग बॉस 13 के घर के अंदर हुई थी। शो के दौरान ही वो एक दूसरे के करीब आ गए थे। इसके बाद दोनों को अक्सर साथ में कई बार स्पॉट किया गया था। हाल ही में सिडनाड को आखिरी बार डांस दिवाने 3 में देखा गया था, जिसके बाद 2 सितंबर को सिद्धार्थ के निधन की खबर सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications