पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला, दर्द में मां-बहनें, शहनाज का रो-रो कर हाल बुरा, फैंस की आंखें नम

पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला, दर्द में मां-बहनें, शहनाज का रो-रो कर हाल बुरा, फैंस की आंखें नम

मुंबई, 03 सितंबर: अभिनेता और बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का 3 सितंबर 2021 को मुंबई के ओश‍िवारा श्‍मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। दोपहर लगभग 3.30 बजे सिद्धार्थ शुक्‍ला पंचतत्‍व में विलीन हो गए। सिद्धार्थ शुक्‍ला का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी रीति रिवाज से किया गया। ब्रह्मकुमारी रीति रिवाज खत्म होने के बाद सिद्धार्थ शुक्‍ला को मुखाग्‍न‍ि दी गई। सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला, उनकी बहनें, परिजन, शहनाज गिल के अलावा लगभग सारे टीवी हस्ती अभिनेता के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पर मौजूद थे। सिद्धार्थ शुक्ला की एक आखिरी झलक पाने के लिए श्मशान घाट पर उनके फैंस का हुजूम उमड़ा पड़ा था।

Sidharth Shukla

ओश‍िवारा श्‍मशान घाट के बाहर भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि पुलिस को श्‍मशान घाट का गेट बंद करना पड़ा था। सिद्धार्थ शुक्ला की एक आखिरी झलक पाने के लिए उनके कई फैंस और अनुयायियों ने सड़कों पर जाम लगा दिया था। पुलिस सिद्धार्थ के फैंस से बार-बार अपील कर रही थी कि वह श्‍मशान घाट पर भीड़ ना लगाएं।

मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के वक्त आखिरी पूजा में भी शामिल हुई हैं। ओश‍िवारा श्‍मशान घाट पर सिद्धार्थ शुक्ला की अंतिम विदाई में उनके टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्त पहुंचे थे।

बिग बॉस के को-कंटेस्टेंट असीम रियाज, आरती सिंह, रश्मि देसाई और निक्की तंबोली, राहुल महाजन भी ओशिवारा श्मशान घाट पर मौजूद थे। विकास गुप्ता, अली गोनी, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, राखी सावंत, अभिनव शुक्ला, अर्जुन बिजलानी, करणवीर बोहरा भी श्मशान घाट पर थे।

सिद्धार्थ शुक्ला की फिलहाल फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। मुंबई के कूपर अस्पताल में सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमार्टम हुआ है। डॉक्टरों को सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर बाहरी या अंदर से किसी भी तरह के चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+