सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस तरह हाथों में रचाई कियारा के नाम की मेहंदी, पत्नी के लिए ऐसे दिखाया प्यार
Sidharth Malhotra Mehndi: सिद्धार्थ मल्होत्रा के हाथों में उनकी पत्नी कियारा का नाम साफ नजर आ रहा है। मेहंदी के रूप में सिद्धार्थ ने हिना से अपने हाथों पर अपनी प्यारी दुल्हनिया कियारा का नाम लिखवाया है।

Sidharth Malhotra Mehndi: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने गत 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी कर ली है। शादी के बाद ये कपल फिलहाल दिल्ली पहुंच चुका है। आपको बता दें कि दिल्ली में सिद्धार्थ मल्होत्रा का घर है जहां पर आज यानी 9 फरवरी को रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। शादी के बाद से ही ये कपल लोगों की नजरों में छाया हुआ है। शादी के बाद से दोनों के खूबसूरत फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इनकी तस्वीरों और वीडियोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इसी कड़ी में सिद्धार्थ मल्होत्रा के हाथों की मेहंदी ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के हाथों की मेहंदी में उनकी दुल्हनिया कियारा के लिए प्यार साफ नजर आ रहा है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की मेहंदी
आपको बता दें कि शादी के बाद से पैपराजी के कैमरे सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी की तस्वीरें लेने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। कई फोटोज के बीच में सिद्धार्थ के हाथों की मेहंदी की फोटो ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल सिद्धार्थ के हाथों में उनकी पत्नी कियारा का नाम साफ नजर आ रहा है। मेहंदी के रूप में सिद्धार्थ ने हिना से अपने हाथों पर अपनी प्यारी दुल्हनिया कियारा का नाम लिखवाया है।
सोशल मीडिया पर मेहंदी की हो रही चर्चा
सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी ग्रैंड शादी के बाद जैसलमेर और दिल्ली एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में पोज दिए। हाल ही में जब दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया तो सिद्धार्थ के हाथ में कियारा के नाम की मेहंदी भी रची देखी गई। उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इस मेहंदी की जमकर चर्चा हो रही है। लोग सिद्धार्थ की मेहंदी के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों में दिखा नए कपल का प्यार
अपनी शादी की जानदार तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने गत 8 फरवरी को मिस्टर एंड मिसेज मल्होत्रा के रूप में अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की। दूल्हा-दुल्हन अपने सबसे फैशनेबल अंदाज में नजर आए। कियारा को लाल रंग के मखमली सूट में देखा गया। माथे का सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों का चूड़ा उनके लुक को और भी सुंदर बना रहा था। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा लाल रंग के कुर्ते और सफेद पजामें में बहुत ही प्यारे लग रहा था। साथ ही उन्होंने अपने लुक को चार्मिंग बनाने के लिए एक शॉल भी ले रखी थी।
सिद्धार्थ के हाथ में कियारा के नाम की मेहंदी
सिद्धार्थ और कियारा हाथ में हाथ डाले पैपराजी की ओर मुस्कराते हुए बढ़े तब फोटोग्राफर्स ने उन्हें उनकी शादी की बधाई दी। हालांकि, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह है सिद्धार्थ के हाथों की मेहंदी। सिद्धार्थ ने अपनी हथेली पर 'की' डिजाइन करवाया था, जिसकी झलक साफ देखने को मिल रही थी। लोगों को ये मेहंदी काफी पसंद आ रही है। लोग सिद्धार्थ की इस मेहंदी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
फैंस को पसंद आया सिद्धार्थ का अंदाज
सिद्धार्थ की मेहंदी पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- कितना प्यारा है...वाह... पति के लक्ष्य। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ पत्नी कियारा को प्यार से 'की' बुलाते हैं। 'कॉफी विद करण 7' में सिद्धार्थ ने खुलासा किया था कि उन्होंने कियारा के नंबर को अपने फोन पर 'की' के नाम से ही सेव किया है।












Click it and Unblock the Notifications