सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का नहीं हुआ ब्रेकअप! दोनों को एक-दूसरे के बेहद करीब देखा गया
मुंबई, मई 06। बॉलीवुड इंडस्ट्री से कुछ दिन पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के ब्रेक अप की खबरें खूब चर्चाओं में रही थीं। हालांकि इस कपल ने कभी यह स्वीकार नहीं किया कि वो रिलेशनशिप में हैं और ना ही यह स्वीकार किया कि उनका ब्रेक अप भी हुआ है। हालांकि स्टार्स अपने रिलेशनशिप स्टेटस को छिपा कर ही रखना चाहते हैं। ऐसे में सिद्धार्थ और कियारा के ब्रेकअप को लेकर यह कहा गया था कि दोनों ने अपनी मर्जी से अलग-अलग होने का फैसला किया है, लेकिन कैमरे के सामने दोनों का अंदाज कुछ और ही बयां कर रहा है।

सिद्धार्थ और कियारा के बीच अभी भी हैं नजदीकियां
दरअसल, हाल ही में सिद्धार्थ और कियारा को सलमान खान की ईद की पार्टी में देखा गया था। दोनों कई बार एकसाथ कैमरे पर नजर आए थे। उस समय दोनों के बीच की जुगलबंदी कुछ और ही बयां कर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा के बीच अभी भी नजदीकियां हैं और दोनों एकसाथ भी हैं। सलमान की पार्टी में दोनों को एकसाथ देखा गया और हंसी मजाक करते हुए भी देखा गया।

सिद्धार्थ और कियारा का वर्क फ्रंट
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में इस्तांबुल में रोहित शेट्टी की एक सीरीज की शूटिंग कर वापस लौटे हैं। वहीं कियारा आडवाणी भी अपने बिजी शेड्यूल में बहुत व्यस्त हैं। कियारा आडवाणी भूल भुलैया 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और फिल्म 20 मई को रिलीज होगी।

दोनों के बीच हुआ अस्थाई ब्रेकअप?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बिजी शेड्यूल को देखते हुए कियारा और सिद्धार्थ ने खुद ही एक-दूसरे को थोड़ा स्पेस देने का फैसला किया है। दोनों के बीच किसी तरह का कोई ब्रेकअप नहीं हुआ है, हां यह जरूर कह सकते हैं कि दोनों का अस्थाई ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने अपनी मर्जी से चीजों को कम करने का फैसला किया है, लेकिन दोनों अभी भी एकसाथ हैं।
ये भी पढ़ें: Lock-Upp: खत्म होगा कंगना का शो, जीतने वाले कैदी को मिलेगा कैश या फिर....












Click it and Unblock the Notifications