ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद एक लड़की के साथ फ्लाइट में नजर आए सिद्धांत कपूर, फोटो हुई वायरल

ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद एक्टर सिद्धांत कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है जिसमें वह फ्लाइट में बैठे नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 15 जूनः पिछले दिनों अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे एक्टर सिद्धांत कपूर को ड्रग्स के सेवन के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उन्हें जमानत मिल गई है। अब जमानत मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है जिसमें वह फ्लाइट में बैठे नजर आ रहे हैं। खबर है कि सिद्धांत कपूर बेंगलुरु से मुंबई अपने घर लौट रहे हैं। आपको बता दें कि गत रविवार को बेंगलुरु में हुई छापेमारी में शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप में पकड़े गए थे। सिद्धांत के साथ पकड़े गए चार अन्य लोगों को भी जमानत दे दी गई है। मीडिया रिपोर्टेस के अनुसार मेडिकल टेस्ट में सिद्धांत के ड्रग्स लेने की पुष्टि हुई थी। जमानत होने के बाद अब वह बेंगलुरु से फ्लाइट में मुंबई लौट रहे हैं।

siddhant kapoor

इंस्टा स्टोरी में शेयर की फ्लाइट की सेल्फी
सिद्धांत कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी एक दोस्त भी नजर आ रही हैं, जो फ्लाइट में उनके साथ ही बैठी हैं। दोनों ने मास्क लगाया हुआ है। सिद्धांत ने तस्वीर को शेयर करते हुए रेड हार्ट इमोजी, हाथ जोड़ने वाली इमोजी और एक इविल आई की इमोजी भी पोस्ट किया है। आपको बता दें कि बेंगलुरु के एमजी रोड पर एक पॉश इलाके में रेव पार्टी चल रही थी। उसी दौरान पुलिस ने छापेमारी की थी। यहां किसी के पास ड्रग्स तो नहीं मिले लेकिन एमडीएमए और गांजा पास में ही पड़ा हुआ था। रेव पार्टी में मौजूद सभी लोगों की मेडिकल जांच कराई गई तो वहां उपस्थित श्कित कपूर के बेटे एक्टर सिद्धांत कपूर समेत 5 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आया था।

पापा शक्ति कपूर ने जताया दुख
जानकारी के अनुसार ये पहली बार नहीं है जब सिद्धांत कपूर को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले भी साल 2008 में मुंबई की एक रेव पार्टी के दौरान उन्हें पकड़ा गया था। मुंबई में भी रेव पार्टी के दौरान पुलिस ने छापेमारी की थी और करीब 240 लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें सिद्धांत कपूर भी शामिल थे। हालांकि उन्हें मेडिकल जांच के बाद छोड़ दिया गया था। वहीं इस बार बेंगलुरु में बेटे सिद्धांत की गिरफ्तारी के बाद पिता शक्ति कपूर ने इस खबर पर दुख जताया था। बेटे के ड्रग्स लेने के बारे में उन्होंने कहा था- यह संभव नहीं है। वहीं, सिद्धांत की बहन एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अभी तक इस मामले पर कोई भी बात नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+