गणपति विसर्जन पर बीच सड़क झूमते नजर आए सिद्धांत चतुर्वेदी, 'लॉलीपॉप लागेलू' पर किया जबर डांस

गणपति विसर्जन पर झूमकर डांस करते हुए एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिद्धांत भगवान गणेश की आरती करते भी नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 10 सितंबरः महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में गत शुक्रवार यानी 9 सितंबर को बड़ी ही धूमधाम के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर बड़े बड़े सेलेब्स से लेकर आम लोगों तक ने अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। इस दौरान एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी भी गणपति विसर्जन में बीच पर जोरदार डांस करते नजर आए। गणपति विसर्जन पर झूमकर डांस करते हुए एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिद्धांत भगवान गणेश की आरती करते भी नजर आ रहे हैं।

गणपति विसर्जन पर झूमकर नाचे सिद्धांत

गणपति विसर्जन पर झूमकर नाचे सिद्धांत

आपको बता दें कि सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गणपति बप्पा की आरती करते और उसके बाद डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिद्धांत बॉलीवुड के फेमस एक्टर्स जैसे शाहरुख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन के गानों पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में सिद्धांत भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर भी डांस करते नजर आ रहे हैं।

डांस वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

सिद्धांत चतुर्वेदी का ये डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसको खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सिद्धांत ने कैप्शन में लिखा है- 'गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठ स्वस्थाने परमेश्वर। मम पूजा गृहीत्मेवां पुनरागमनाय च॥ गणपति बप्पा मोर्या।' वीडियो में सिद्धांत गणपति बप्पा की आखिरी दिन पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं और इसके बाद विसर्जन करते भी नजर आ रहे हैं।

'लॉलीपॉप लागेलू' पर थिरके सिद्धांत

इस वीडियो में सिद्धांत न सिर्फ गणपति बप्पा की पूजा करते दिखाई दे रहे हैं बल्कि जोरदार अंदाज में लोगं के बीच झूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सिद्धांत ने कई गानों पर एकसाथ डांस किया है। सिद्धांत ने 'गली गली में', 'ओ हो हो हो', 'देवा श्री गणेशा', 'वाट लागली', 'ढोल बाजे', 'लॉलीपॉप लागेलू' और 'सामे' पर डांस किया। सिद्धांत के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

करण ने पूछा था- रिलेशनशिप में हो क्या?

आपको बता दें कि फिल्म मेकर करण जैहर के रिएलिटी चैट शो कॉफी विद करण 7 के हालिया एपिसोड में सिद्धांत चतुर्वेदी, कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर मेहमान बनकर पहुंचे थे। एपिसोड के दौरान सिद्धांत से करण ने पूछा कि क्या वह किसी को पसंद करते हैं? इस पर सिद्धांत ने कहा था- मैं सिर्फ काम पर फोकस कर रहा हूं। फिलहाल मैं पूरी तरह सिंगल हूं। सिद्धांत के इस स्टेटमेंट के बीच ही ईशान खट्टर ने एकदम से कहा- अरे इनसे आनंदा के बारे में सवाल कीजिए।

नव्या नंदा से अफेयर को लेकर उठी बात

ईशान की ये बात सुनकर करण थोड़े कन्फ्यूज हो जाते हैं और पूछते हैं आनंदा के बारे में पूछूं? क्या है आनंदा? कौन है? सिद्धांत फिर टॉपिक बदल देते हैं और कहते हैं- नहीं...नहीं मैं सिंगल हूं और वो भी इतना की ईशान मेरे साथ घूमता है तो वह भी सिंगल हो गया है। ऐसे में एक बार फिर सिद्धांत और बिग बी की नातिन नव्या नंदा को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+