Siblings Day 2023: भाई के सिर पर बर्फ लगाती नजर आईं समीशा, मां शिल्पा शेट्टी ने कहा- भाई-बहन सबसे अच्छे...

Siblings Day 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने आज सिबलिंग्स डे के मौक पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों बच्चों का बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

shilpa shetty

Siblings Day 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दोनों बच्चों की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके दोनों बच्चे भी इन वीडियोज में काफी क्यूट नजर आते हैं। इसी बीत आज सिबलिंग्स डे के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों का एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा अपने भाई वियान के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में समीशा अपने बड़े भाई वियान के सिर पर लगी चोट पर बई लगाती नजर आ रही है।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया बच्चों का वीडियो
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने आज सिबलिंग्स डे के मौक पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों बच्चों का बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में समीशा से पूछा जा रहा कि वह क्या कर रही है तो इस पर वह बताती है कि मैं आइस लग रही हूं। फिर समीशा कहती है- क्योंकि मेरे भाई को सिर पर चोट लग गई है, इसलिए मैं आइस लगा रही हूं।

वीडियो में दिखी भाई-बहन की बॉन्डिंग
इस वीडियो में समीाशा और उनके बड़े भाई का प्यार देखने लायक है। वीडियो में समीशा अपने भाई वियान को करीब लाकर कहती है- माय बेबी, माय लिटिल क्यूट बेबी। दोनों के बीच की क्यूट बॉन्डिंग पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है और इस वीडिय पर जमकर कमेंट्स किए जा रहे हैं।

शिल्पा ने लिखा- भाई-बहन सबसे अच्छे होते हैं
शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है- भाई-बहन सबसे अच्छे होते हैं, भले वो आपके सिर में पंच मारें लेकिन वो चोट पर बर्फ भी लगाते हैं। सिबलिंग्स डे , मेरे लिए मेरे दिल के इन दोनों हिस्सों को साथ देखने से अधिक मोटिवेट करने वाला कुछ और नहीं है। इसी पोस्ट में शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता शेट्टी पर भी प्यार बरसाया है। देखें वीडियो-

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
वहीं शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने भी इस पोस्ट के जवाब में लिखा है- शिल्पा, तुम्हारे बिना ये लाइफ मैं इमैजिन भी नहीं कर सकती। वहीं लोगों ने भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं। एक सोशल मीडिया शख्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत प्यारा वीडियो है। वहीं एक शख्स ने शिल्पा शेट्टी की तारीफ करते हुए लिका है- कितने अच्छे से बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+