Shweta Tiwari: क्या तीसरा बच्चा करेंगी श्वेता तिवारी? बेटी पैदा करने को लेकर कही ऐसी बात
Shweta Tiwari: टीवी इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ में काफी परेशानियां झेल चुकी हैं। 44 साल की श्वेता तिवारी की खूबसूरती के लोग दीवाने हैं।
श्वेता तिवारी की 2 शादियां और तलाक
श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाए रहते हैं। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही शादियां काफी दर्दनाक साबित हुई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अब अपने 2 बच्चों के साथ अपनी जिंदगी गुजार रही हैं।

राजा चौधरी से हुई थी श्वेता तिवारी की पहली शादी
श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग और अदाओं से फैंस का दिल जीता है। श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर थे। कहा जाता है कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने लव मैरिज की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था।
दूसरी बेटी नहीं चाहती थीं श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी को पहली शादी से एक बेटी पलक तिवारी हैं और दूसरी शादी से एक बेटा रेयांश हैं। हाल ही में श्वेता ने बताया है कि जब वह दूसरी बार प्रेग्नेंट थीं तब वो दूसरी बेटी नहीं चाहती थी। पिंकविला से बातचीत में श्वेता तिवारी ने बताया कि वो पलक के बाद बेटा चाहती थीं। इसके पीछे कारण पलक का एक्सपेंसिव मेकअप था क्योंकि श्वेता वो अफोर्ड नहीं कर सकती थीं।
पलक तिवारी का एक्सपेंसिव मेकअप किट
श्वेता तिवारी ने कहा- पलक अपने 16वें बर्थडे पर शॉपिंग के लिए गई थीं और उसने 1 लाख 80 हजार रुपये का मेकअप खरीदा था। उसने बहुत एक्सपेंसिव प्रोडक्ट्स खरीदे थे। उसका एक आईशेडो करीब 8 हजार रुपए का था। मैं ये अफोर्ड नहीं कर सकती थी। इसलिए मुझे दूसरी बेटी नहीं चाहिए।
'न तीसरी शादी और न तीसरा बच्चा'
ऐसे में श्वेता तिवारी ने ये भी कहा कि अब न तो वह तीसरी शादी करना चाहती हैं और न ही कोई बच्चा पैदा करने के बारे में सोचती हैं। श्वेता तिवारी ने इंटरव्यू में साफ कहा है कि वह सिंगल मदर के तौर पर 2 बच्चों को पाल रही हैं और ये उन्हें काफी बिजी रखता है। श्वेता तिवारी के अनुसार बच्चों का ख्याल रखना एक वर्किंग मां के लिए बहुत ही कठिन काम होता है।
2013 में अभिनव कोहली से श्वेता ने की थी दूसरी शादी
श्वेता तिवारी ने साल 2013 में ही अभिनव कोहली से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद वह बेटे रेयांश की मां बनी थीं। हालांकि दूसरी शादी भी श्वेता तिवारी के लिए दर्दनाक ही साबित हुई थी। इस शादी में भी उन्होंने घरेलू हिंसा का सामना किया और बाद में उन्होंने अभिनेव कोहली से तलाक ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications