'मैं कांप रही थी', श्वेता तिवारी का चौंकाने वाला खुलासा, तमन्ना भाटिया ने किया ऐसा काम
Shweta Tiwari: इस समय वेब सीरीज 'डू यू वाना पार्टनर' (Do You Wanna Partner) सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। फिलहाल इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें शानदार स्टारकास्ट नजर आ रही है।
श्वेता तिवारी की अपकमिंग वेब सीरीज 'डू यू वाना पार्टनर'
इस वेब सीरीज में तमन्ना भाटिया, डायना पेंटी, जावेद जाफरी, नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, नीरज काबी, सूफी मोतीवाला और रणविजय सिंह जैसे कई चर्चित चेहरे प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

क्या है इस वेब सीरीज की कहानी?
-इस वेब सीरीज की कहानी दो महत्वाकांक्षी महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करने का सपना देखती हैं। अपने बिजनेस को उड़ान देने के लिए वह निवेशकों की तलाश करती हैं और इस प्रक्रिया में कई संघर्षों और अनुभवों से गुजरती हैं।
-इस सीरीज में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया है। वह लैला नाम की एक दबंग महिला गैंगस्टर के रूप में नजर आएंगी। अपने किरदार को प्रामाणिक बनाने के लिए उन्हें कई बार गाली-गलौज वाले संवादों का प्रयोग करना पड़ा जो उनके लिए आसान नहीं था।
'मैं डायलॉग बोलने से पहले कांप रही थी'
एक खास सीन को याद करते हुए श्वेता तिवारी ने बताया कि जब उन्हें गालियों से भरे डायलॉग बोलने थे, तब वो घबरा गई थीं। उन्होंने कहा- कैमरे के सामने इतने कड़े शब्द बोलना मेरे लिए आसान नहीं था। मैं हिचकिचा रही थी और कांप रही थी।
'तमन्ना भाटिया ने मेरा हाथ थामा और मुझे सपोर्ट किया'
-श्वेता तिवारी ने बताया कि सीरीज में उनकी को-एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने आगे बढ़कर उनका हाथ थामा था और उनका हौसला बढ़ाया था। तमन्ना भाटिया ने खुद उन डायलॉग्स को जोर से बोलकर श्वेता को सहज महसूस कराया था। श्वेता ने इस अनुभव को भावुक होकर शेयर करते हुए कहा कि तमन्ना भाटिया का ये समर्थन वह कभी नहीं भूलेंगी।
-एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता तिवारी ने भी वेब सीरीज और उसमें इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कहानी का प्रस्तुतिकरण काफी दमदार है और दर्शकों को ये सीरीज बेहद पसंद आने वाली है। ये सीरीज आगामी 12 सितंबर 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ
-टीवी से फिल्मों तक का सफर तय कर चुकीं मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर अपनी फिटनेस, ग्लैमरस लुक और लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनके चाहने वाले उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की हर अपडेट जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
-आपको बता दें कि पलक तिवारी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी के बेटी हैं। श्वेता तिवारी ने अपने पहले पति राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद दोनों का रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications