पल्लू गिराकर श्वेता ने कराया हॉट फोटोशूट तो खुद को रोक नहीं पाए Ex पति राजा, कहा-'खूबसूरत... '
मुंबई, 21 दिसंबर। जहां बेपनाह हुस्न और कातिलाना जलवों की बात हो वहां टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी का जिक्र ना हो, ऐसा भला कैसे संभव है? 41 की उम्र में 16 के जलवे दिखाने वाली श्वेता तिवारी ने हाल ही में एक Bold & Beautiful फोटो शूट कराया है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए यहां तक कि श्वेता की खूबसूरती को देखकर खुद उनके एक्स हसबैंड राज चौधरी भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी उनकी तस्वीर पर कमेंट कर दिया, जिसके चर्चे इस वक्त जोर-शोर से सोशल मीडिया पर हो रहे हैं।

सिजलिंग फोटोशूट की तस्वीरें हुई वायरल
श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने सिजलिंग फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बहुत ज्यादा सुंदर नजर आ रही हैं। पीले रंग की साड़ी और गोल्डन ब्लाउज में उनका हॉट अवतार बहुत ज्यादा ही मोहक है।
खुद को रोक नहीं पाए Ex हसबैंड राजा चौधरी
साड़ी का पल्लू गिराकर करवाया गया उनका फोटो शूट उनके पूर्व पति राजा चौधरी से भी वो कहलवा गया, जो कि शायद वो काफी अरसे से भूल चुके थे। दरअसल श्वेता की तस्वीर पर राजा ने लिखा, 'हमेशा की तरह खूबसूरत।'

'इंसान पहला प्यार कभी भी नहीं भूल सकता'
राजा के इस कमेंट से ये तो साफ हो गया है कि वो आज भी श्वेता की सुंदरता पर फिदा हैं। राजा के इस कमेंट पर अब लोग कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो ये भी लिख दिया है कि इंसान पहला प्यार कभी भी नहीं भूल सकता है।
पलक तिवारी ने भी कमेंट किया
वैसे आपको बता दें कि पिछले कुछ अरसे से राजा चौधरी लगातार श्वेता के प्रति नरमी दिखा रहे हैं , हालांकि श्वेता ने कभी भी कोई भी टिप्पणी राजा पर नहीं की। श्वेता की इन तस्वीरों पर उनकी बेटी पलक तिवारी ने भी कमेंट किया है। पलक ने मां की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा 'Yes Queen'।

श्वेता ने की है दो शादी
गौरतलब है कि पलक तिवारी श्वेता और राजा की बेटी हैं। श्वेता ने राजा चौधरी से साल 1998 में शादी की थी और साल 2000 में पलक का जन्म हुआ था लेकिन साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया क्योंकि श्वेता ने राज चौधरी पर घरेलू हिंसा और शराब पीकर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। बेटी की कस्टडी भी उन्हें ही मिली थी, तब से ही पलक उनके पास है।

अभिनव कोहली से हुई दूसरी शादी
राजा से अलग होने के करीब तीन साल बाद उनकी लाइफ में एक्टर अभिनव कोहली की एंट्री हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे लेकिन श्वेता ने उनसे शादी का फैसला अपनी बेटी और मां के कहने पर ही किया और इसके बाद साल 2013 में श्वेता ने अभिनव से शादी कर ली। साल 2016 में श्वेता ने अपने और अभिनव के बेटे को जन्म दिया लेकिन बेटे के जन्म के बाद साल 2017 से दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई।

श्वेता नेअभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया
श्वेता का कहना है कि 'अभिनव उनकी बेटी पलक के साथ काफी खराब बर्ताव करते थे'। धीरे-धीरे बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि साल 2019 में श्वेता ने अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और तब से ही श्वेता-अभिनव में विवाद चल रहा है और दोनों अलग रह रहे हैं। बेटे को लेकर भी दोनों के बीच में काफी खींचतान हुई, हालांकि श्वेता को ही कोर्ट ने बच्चे की कस्टडी दी हुई है।













Click it and Unblock the Notifications