'लड़कियों को सिखाया जाता है थप्पड़ खाना', अपनी असफल मैरिज पर खुलकर बोलीं श्वेता तिवारी
नई दिल्ली, 31 जनवरी। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपने एक विवादित बयान के कारण काफी सुर्खियों में हैं। श्वेता ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कह दिया था कि उनकी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं। जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई और एक्ट्रेस को अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी पड़ी। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली श्वेता तिवारी ने अब अपने से जुड़े कई राज खोले हैं।

श्वेता की दोनों ही शादी रही असफल
बता दें श्वेता तिवारी ने दो शादी की है लेकिन दोनों ही शादी असफल रही। श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी। इस शादी से उनकी बेटी पलक तिवारी का जन्म हुआ। श्वेता को राजा चौधरी मारते-पीटते थे जिसके कारण कुछ ही सालों में श्वेता ने उसे छोड़ दिया और तलाक ले लिया।

27 साल की उम्र में पहला तलाक, दूसरी शादी भी रही असफल
जब श्वेता का राजा के साथ तलाक हुआ था तब उनकी उम्र महज 27 साल ही थी। इसके बाद श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से शादी की और बेटे रेयांश को जन्म दिया। कुछ ही समय में दोनों की बीच अनबन शुरू हो गई और श्वेता अभिनव से अलग हो गई। बेटे रेयांश को लेने के लिए अभिनव ने सोशल मीडिया के जरिए श्वेता पर कई गलत आरोप भी लगाए थे। इतना ही नहीं कोर्ट तक में केस कर दिया था। वहीं अब श्वेता ने अपनी दोनों असफल शादियों के बारे में खुलकर बात की है।

मेरी बेटी ने मुझे मेरे पति से पिटते देखा है
अपनी असफल शादियों के बारे में बात करते हुए श्वेता ने बताया कि मेरे बेटी पलक ने मुझे मेरे पहले पति से मार खाते देखा है। ये सब उसने अपनी आंखों से देखा है। उस समय वो केवल 6 साल की थी। जब मेरी राजा चौधरी के संग शादी टूटी तो उसने मुझे ट्राम में देखा है। उसने पिता राजा का घर के दरवाजे पर आकर तमाशा करना, पुलिस का घर में आना और मां का पुलिस के पास जाना। मेरी बेटी ने इतनी कम उम्र में सबकुछ देखा है।

लड़कियों को सिखाया जाता है थप्पड़ खाना
श्वेता तिवारी ने कहा 'एक मध्यमवर्गीय परिवार में बचपन से एक ही बात सिखाई जाती है कि समझौता करो, एडजस्ट करो, लोग कहते हैं कि एक दो थप्पड़ आम बात है लेकिन मेरी मां ने मुझे यह सब नहीं सिखाया। इसलिए मैंने ये सब मैंने बर्दास्त नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications