'जो मैं भुगत रही हूं किस गलती की...' दो शादियां टूटने पर छलका श्वेता तिवारी का दर्द

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। अब उन्होंने शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

मुंबई, 11 सितंबर: टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी जितना ज्यादा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं उससे कई ज्यादा वह अपने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में रहती हैं। एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी पर्सनल के बजाय पब्लिक हो चुकी है। आए दिन सोशल मीडिया पर उन्हें कई तरह आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। अब इसी को लेकर एक्ट्रेस ने चुप्पी और शादी को लेकर खुलकर बातचीत की।

दो शादियां टूटने पर बोलीं श्वेता तिवारी

दो शादियां टूटने पर बोलीं श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी ने अपनी दो शादियां टूट चुकी हैं। उनकी पहली शादी राजा चौधरी के साथ हुई थी, जिनसे उनकी बेटी पलक तिवारी है। शादी टूटने के बाद श्वेता तिवारी ने सिगंल पैरेंट के रूप में कई चुनौतियों का सामना किया। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दौरान शादी को लेकर अपने विचार साझा किए।

'दो असफल शादियों के लिए बहुत से लोग मेरी आलोचना करते हैं'

'दो असफल शादियों के लिए बहुत से लोग मेरी आलोचना करते हैं'

ई टाइम्स की खबर के मुताबिक श्वेता तिवारी ने कहा कि, 'दो असफल शादियों के लिए बहुत से लोग मेरी आलोचना करते हैं। कई ऐसे हैं, जो तीन या चार बार तलाक ले चुके हैं, लेकिन कोई उनके बारे में बात नहीं करता है क्योंकि वे सुर्खियों में नहीं हैं। तो हमारा जितना पॉजिटिव है उससे ज्यादा नेगेटिव है। लोग सेलिब्रिटीज पर ज्यादा आरोप लगाते हैं'।

श्वेता तिवारी खुद को कैसे किया मजबूत

श्वेता तिवारी खुद को कैसे किया मजबूत

श्वेता तिवारी ने आगे कहा कि, 'मेरे पास अब तक का एकमात्र समर्थन यह है कि मैंने कभी काम करना बंद नहीं किया और मैं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हूं। मेरे पास अपना ख्याल रखने के लिए पैसे हैं और मुझे जीवित रहने के लिए किसी भी तरह की मदद के लिए अपने पति या साथी के पास जाने की कोई जरूरत नहीं है। मैं अपने निर्णय लेने में सक्षम हूं क्योंकि मैं स्वतंत्र हूं। मैं भगवान का शुक्रगुजार करती हूं कि मैं एक कामकाजी महिला हूं'।

असफल शादियों के बाद किन चुनौतियों का किया सामना?

असफल शादियों के बाद किन चुनौतियों का किया सामना?

इसके आगे एक्ट्रेस ने अपनी असफल शादी पर बातचीत कर बताया कि कैसे उन्होंने इस चुनौती का सामना किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने एक काम किया है कि मैंने कभी खुद को दोष नहीं दिया। मुझे पता था कि मैं क्या कर रही हूं और मैंने जो गलतियाँ की हैं, उनसे अच्छी तरह वाकिफ हूं। आज भी मैं जो भुगत रही हूं किस गलती की वजह से भुगत रही हूं। अब, मैं या तो उन गलतियों पर नाराज हो सकती हूं और उनके लिए भगवान को दोष दे सकती हूं या कोई रास्ता निकाल सकती हूं'।

ट्रोलिंग से कैसे निपटी श्वेता तिवारी?

ट्रोलिंग से कैसे निपटी श्वेता तिवारी?

इसके आगे एक्ट्रेस ने बताया कि वह तलाक होने के बाद ट्रोलिंग से कैसे निपटी। श्वेता तिवारी ने कहा, 'ये नेगेटिव कमेंट्स ज्यादातर फेक अकाउंट से पोस्ट किए जाते हैं। नकली वही है जिन्हे खुद की पहचान से संतुष्टि नहीं है, इसलिए, इन टिप्पणियों का कोई महत्व नहीं है। मुझे किसी की सलाह या निर्णय की आवश्यकता नहीं है और न ही किसी के लिए प्रेरणा बनने का इरादा है। हर किसी का संघर्ष अलग होता है'।

क्या अपनी शादी को बचाना चाहती थीं श्वेता तिवारी?

क्या अपनी शादी को बचाना चाहती थीं श्वेता तिवारी?

श्वेता तिवारी ने आगे कहा कि, 'ईमानदारी से कहूं तो मैंने अपनी पहली शादी को बचाने की कोशिश की। हालाँकि, मैंने अपनी दूसरी शादी में समय बर्बाद नहीं किया। मुझे पता था खराब हो गया है तो खराब होना ही वाला है, चाहे मैं इसे बचाने की कितनी भी कोशिश करूं। एक बिंदु के बाद, मैंने इसे खत्म करने का फैसला किया। एक पल के लिए भी नहीं सोचा था कि लोग क्या कहेंगे'।

क्या शादी पर भरोसा करती हैं श्वेता तिवारी?

क्या शादी पर भरोसा करती हैं श्वेता तिवारी?

इसके आगे एक्ट्रेस शादी पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि, 'मैं शादी पर विश्वास नहीं करती। मैं अपनी बेटी से तो यहां तक ​​कह देती हूं कि शादी मत करो। यह उसका जीवन है, लेकिन मैं चाहती हूं कि वह शादी करने से पहले अच्छी तरह सोच ले। ऐसा कहा जाता है कि, हर शादी खराब नहीं होती है। लेकिन मैंने अपने कुछ दोस्तों को एक समझौता विवाह में भी देखा है, जो उनके या उनके बच्चों के लिए स्वस्थ नहीं है। इसलिए, मैं अपनी बेटी से कहना चाहती हूं कि वह ऐसा करे जिससे उसे खुशी मिले, लेकिन सामाजिक दबाव में न आएं'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+