10 साल छोटे इस मुस्लिम एक्टर के साथ श्वेता तिवारी का संबंध? रिश्ते की सच्चाई आई सामने, खुला बड़ा राज

Shweta Tiwari and Fahmaan Khan: टीवी की दुनिया से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक अपना जलवा बिखेरने वाली फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। खबर है कि श्वेता तिवारी खुद से 10 साल छोटे एक्टर के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन क्या ये बात सच है या फिर इसके पीछे कोई और कहानी है।

43 की उम्र में श्वेता तिवारी का जलवा
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने भले ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। श्वेता तिवारी अपने एक्टिंग और डांस स्किल्स, दोनों से फैंस का दिल जीतना जानती हैं। कई भोजपुरी फिल्मों में उनके डांस नंबर्स ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।

Shweta Tiwari

टीवी एक्टर फहमान खान का बड़ा खुलासा
वहीं टीवी शो 'इमली' स्टार बने फहमान खान ने सीरियल 'क्या कसूर है अमला का' में सपोर्टिंग रोल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'अपना टाइम भी आएगा' और 'मेरे डैड की दुल्हन' जैसे शोज में नजर आए थे। लगभग हर शो की लीड एक्ट्रेस के साथ फहमान खान का नाम जुड़ता रहा है।

श्वेता तिवारी के साथ जुड़ा फहमान का नाम
वहीं अब फहमान खान का नाम 'मेरे डैड की दुल्हन' की-स्टार रह चुकीं श्वेता तिवारी के साथ भी जोड़ा जा रहा है। हाल ही फहमान ने एक्ट्रेस संग अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी और ये भी बताया कि उन्होंने क्यों कभी किसी को-स्टार को डेट नहीं किया।

श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं
आपको बता दें कि फहमान खान को करियर में पहला बड़ा ब्रेक टीवी शो 'मेरे डैड की दुल्हन' से ही मिला था। शो में उनके साथ श्वेता तिवारी भी नजर आई थीं, जो उस वक्त अपनी दूसरी शादी के बुरे दौर से गुजर रही थीं। जानकारी के अनुसार श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही काफी दर्दनाक रही हैं।

श्वेता तिवारी-फहमान खान का रिश्ता
जिस समय श्वेता तिवारी अपने दूसरे पति अभिनव कोहली को तलाक देने के बुरे दौर से गुजर रही थीं, तभी फहमान खान और एक्ट्रेस का नाम साथ में जोड़ा जाने लगा था। श्वेता संग अफेयर की खबरों पर फहमान खान ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा- मेरे हर शो में अफवाह उड़ती है यार। मैं तो श्वेता तिवारी को गुरु जी बुलाता था और वह मुझे सखी कहती थीं क्योंकि मैं उस शो में उनका विश्वासपात्र था।

'अगर छुपाने को कुछ होता तो दिक्कत हो जाती'
फहमान ने आगे बताया- श्वेता तिवारी जो महसूस करती थीं, उस बारे में मुझसे बात करती थीं। हमारे बीच बहुत अच्छा रिश्ता था। हम जानते हैं कि हम किस तरहे जुड़े हुए थे, हमारी कैसे पटती गई और हमारा रिश्ता कैसा था। अगर छुपाने को कुछ होता तो दिक्कत हो जाती। जब आप वास्तव में किसी रिश्ते में होते हैं और लोग नोटिस करते हैं, तो आप थोड़ा सचेत हो जाते हैं कि शायद लोगों को पता चल जाए, लेकिन अगर कुछ नहीं है, तो आपको सचेत होने की जरूरत नहीं है।

लॉकडाउन में श्वेता से मिलने गए थे फहमान
फहमान खान ने बताया कि श्वेता तिवारी के साथ अफेयर की खबरों को तब हवा मिली थी जब वह लॉकडाउन के दौरान एक्ट्रेस से मिलने उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने बताया- मैं कोविड में उनसे बिल्डिंग के नीचे मिला था। किसी ने अफवाह फैलाई कि आप कोविड के टाइम पे जाकर मिल रहे हो। इसका एक ही मतलब हो सकता है कि आप दोनों के बीच कुछ चल रहा है।

फहमान ने बताया क्यों को-एक्ट्रेस को नहीं करते डेट
फहमान ने बताया कि उन्होंने आज तक किसी को-एक्ट्रेस को डेट क्यों नहीं किया है। फहमान ने कहा- मेरी निजी जिंदगी बहुत अलग है। मेरा मानना है कि मैं जहां काम कर रहा हूं, मैं अपना काम बर्बाद नहीं करना चाहता। मुझे लगता है कि अगर आप वहां रिश्ता बनाते हैं, तो आखिरकार यह आपके काम को प्रभावित करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+