क्या Shweta Tiwari ने फिर से रचाई शादी, वायरल तस्वीर पर फैंस जमकर पूछ रहे हैं सवाल
हाल ही में श्वेता की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वे दुल्हन बनी नजर आ रहीं हैं।
मुंबई, 22 मई : फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेहतरीन एक्टिंग से तो सभी वाकिफ हैं। आज भी कई लोग उन्हें 'प्रेरणा' के नाम से याद करते हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। श्वेता तिवारी को इंस्टाग्राम में 3 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस भी समय-समय पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में श्वेता की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वे दुल्हन बनी नजर आ रहीं हैं। इस फोटो को देखरकर श्वेता की तीसरी शादी के सवाल उठने लगे हैं। इस तस्वीर में श्वेता किसी की गोद में बैठी दिख रहीं हैं। एक्ट्रेस की इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

शादी के जोड़े में नजर आ रहीं एक्ट्रेस
हाल ही में एक्ट्रेस के किसी खास ने सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की है, जिसमें वे लाल रंग के जोड़े में नजर आ रहीं हैं। साथ ही उन्होंने गोल्डन हैवी ज्वैलरी कैरी की है। इस तस्वीर में श्वेता किसी की गोद में बैठी दिख रहीं हैं। एक्ट्रेस की इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही श्वेता की तीसरी शादी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, ये सच नहीं है।

आखिर क्या है तस्वीर का सच ?
दरअसल तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही श्वेता की ये तस्वीरें फेमस सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन' के सेट की हैं। जी हां! श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने साल 1998 में राजा चौधरी संग शादी रचाई थी, जिनके साथ श्वेता को पलक नाम की एक बेटी है। श्वेता ने इस शादी से 14 साल बाद तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने अभिनव कोहली के साथ शादी रचाई लेकिन श्वेता की यह शादी भी नहीं टिक पाई। अभिनव के साथ श्वेता को एक बेटा है।
ये भी पढ़ें : समंदर किनारे रेड क्रॉप टॉप में नजर आईं Fatima Sana Shaikh, फोटो देख हो जाएंगे फ्लैट!
ब्लैक आउटफिट में श्वेता ने ढाया कहर
41 साल की टीवी एक्ट्रेस अपने लुक और स्टाइल से पहचानी जाती हैं। इतनी उम्र में भी एक्ट्रेस यंग अभिनेत्रियों को मात देती हैं। श्वेता आय दिन ग्लैमरस फोटोशूट करवाती रहती हैं। श्वेता की फोटोशूट को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। श्वेता ने हाल ही में ब्लैक कलर के ड्रेस में फोटोज शेयर किए थे। कैप्शन में उन्होंने दिल वाला इमोजी शेयर किया था। श्वेता के इस पोस्ट पर फैंस ने बेशुमार प्यार बरसाते हुए फोटोज को खूब कमेंट व लाइक्स दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications