जालीदार ड्रेस में Shweta Tiwari ने कराया बोल्ड फोटोशूट, फैंस बोले- फायर है फायर
मुंबई, 13 फरवरी: टीवी से लेकर फिल्मों तक अपना जलवा बिखरने वाली श्वेता तिवारी आज 41 की उम्र में भी सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए हैं। हाल ही में अपने ब्रा के साइज के कमेंट को लेकर विवादों में आईं एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भले ही श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन खुद श्वेता भी आज के वक्त में अपनी अदाओं से यंग एक्ट्रेस को हॉटनेस में टक्कर देतीं नजर आती हैं। पिछले कुछ वक्त से श्वेता तिवारी का बोल्ड अवतार सुर्खियों में बना हुआ है, जिसके बाद अब एक बार फिर उन्होंने जालीदार ड्रेस में ऐसा फोटोशूट कराया है, जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

41 साल की उम्र में बोल्ड फोटोज
दरअसल, बीते कुछ वक्त से श्वेता तिवारी ने अपने फोटोशूट के जरिए सबके होश उड़ाए हुए हैं। 41 साल की उम्र में खुद को एक्ट्रेस ने ऐसा फिट रखा हुआ है, जो और लोगों के लिए इंस्पिरेशन का काम कर रही है। श्वेता ने हाल ही में अपना वैट लोस किया है, जिसके बाद उनका ग्लैमरस अवतार निखर सामने आया है, ऐसे में अब एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज से इंटरनेट का पारा चढ़ा रही हैं।

ब्लैक ट्रांसपेरेंट गाउन में श्वेता तिवारी
अब हाल ही श्वेता तिवारी ने ब्लैक ट्रांसपेरेंट गाउन पहनकर बोल्ड फोटोशूट कराया है, जिसको देखने के बाद आपकी नजर उन पर से नहीं हटेंगी। ब्लैक शिमरी गाउन में शेयर की गई तस्वीरों ने श्वेता तिवारी एकदम धमाकेदार लग रही हैं। जैसे ही उन्होंने अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं, वैसे ही फैंस भी कमेंट्स सेक्शन में जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

'हर रंग की अपनी भाषा होती है..!'
अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में श्वेता तिवारी ब्लैक कलर के जालीदार गाउन में पोज देती नजर आईं आ रही है। साथ ही उन्होंने ब्लैक स्मोकी मेकअप भी किया हुआ है। इंस्टा अकाउंट पर श्वेता ने फोटोशूट की 4 तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हर रंग की अपनी भाषा होती है..! वहीं खबर लिखने तक इन तस्वीरों पर 3 लाख 13 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

'आप जैसी हॉट मॉम आज तक नहीं देखी'
इधर, श्वेता तिवारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बला की खूबसूरत दिख रही श्वेता पर यूजर भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है तो कुछ उनको ट्रोल करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आंटी जी, अब किसको पटाने की तैयारी कर रही हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि आप जैसी हॉट मॉम मैंने आज तक नहीं देखी।












Click it and Unblock the Notifications