'श्वेता तिवारी अनपढ़ औरत', एक्ट्रेस पर बरसे Ex पति राजा चौधरी, कहा- पैसा आते ही Shweta का दिमाग खराब हुआ

Shweta Tiwari and Raja Chaudhary: टीवी एक्टर और बिग बॉस फेम राजा चौधरी ने हाल ही में अपनी एक्स वाइफ पत्नी श्वेता तिवारी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने न केवल खुद को घरेलू हिंसा के आरोपों से बेदाग बताया बल्कि श्वेता तिवारी को 'अनपढ़' तक कहा है।

राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी पर पैसों के लिए अपने व्यक्तित्व को बदलने का गंभीर आरोप भी लगाया है। राजा चौधरी ने कहा है कि श्वेता तिवारी बड़े घराने से नहीं थीं। उन्होंने गरीबी देखी थी और अचानक सफलता और पैसा मिलते ही उनका व्यवहार बदल गया था।

Shweta Tiwari

राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी को कहा था 'अनपढ़'

-राजा चौधरी ने कहा- जब पैसा आता है तो लोगों का दिमाग खराब हो जाता है। पढ़ाई-लिखाई उसने नहीं की थी, वो अनपढ़ है, झूठा जीवन जी रही है। उसे सिर्फ शो ऑफ करना आता है।

-राजा ने ये भी कहा- श्वेता तिवारी जब मशहूर हो गई थी तो वह कहती थी- मैंने कमाया, ये मेरा पैसा है। उसने कभी ये नहीं माना कि ये पैसा परिवार के लिए कमाया है। शादी के कुछ समय बाद से ही उसका बर्ताव बदलने लगा था।

पलक की परवरिश को लेकर राजा चौधरी का बड़ा दावा

राजा चौधरी ने कहा- हमारी बेटी पलक के भविष्य की जिम्मेदारी श्वेता तिवारी ने ही उठाई लेकिन वो ऐसा कर नहीं पाई। वो अपने काम में ही बिजी रहती थी। ऐसे में मैंने पलक को पढ़ाई-लिखाई से लेकर करियर तक में गाइड किया था, लेकिन मेरा योगदान नजरअंदाज किया गया।

1998 में हुई थी राजा चौधरी-श्वेता तिवारी की शादी

आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने साल 1998 में राजा चौधरी के साथ लव मैरिज की थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था। तलाक लेने से पहले श्वेता ने राजा पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। श्वेता का कहना था कि राजा उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे।

'श्वेता तिवारी के बर्ताव मेरे लिए बुरा हो गया था'

-वहीं राजा चौधरी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपने निजी जीवन की कठिनाओं के बारे में खुलकर बात की थी। राजा ने बताया था कि श्वेता तिवारी से तलाक लेने के बाद वह काफी टूट गए थे। उन्होंने खुद को शराबी बताते हुए खुलासा किया था कि कैसे उनकी इस खराब आदत के कारण उनकी लाइफ प्रभावित हुई थी।

-राजा चौधरी ने बताया था कि उनका जीवन साल 2007 में बदल गया था जब श्वेता तिवारी उनसे अलग हो गई थीं। इसके बाद वह 'बिग बॉस' में शामिल हुए थे और तब तक उनके साथ कई चीजें होने लगी थीं। उन्होंने कहा था कि उनकी पर्सनैलिटी काफी नेगेटिव बनकर उभरी लेकिन असलियत में वह बिल्कुल ऐसे नहीं हैं। श्वेता ने तलाक के बाद मुझसे सारी प्रॉपर्टी ले ली थी। बस मुझे रहने के लिए एक फ्लैट दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+