श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी ने एक्ट्रेस के साथ क्या किया था? पुलिस तक पहुंची थी बात और फिर जो हुआ
Shweta Tiwari and Raja Chaudhary: टीवी इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक में अपनी दमदार एक्टिंग और डांस का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं।
क्या सच में हो गई श्वेता तिवारी की तीसरी शादी?
कहा जा रहा है कि श्वेता तिवारी ने तीसरी शादी कर ली है। वहीं एक्ट्रेस ने खुद इस बात से पर्दा उठाया है और लोगों को इस मामले का पूरा सच बताया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि हर साल उनकी एक शादी की एक झूठी खबर सामने आती है।

44 की उम्र में श्वेता तिवारी का जलवा
श्वेता तिवारी की मानें तो उन्हें अब इन अफवाह से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनका कहना है कि खबरों के मुताबिक तो मेरी कई शादियां हो चुकी हैं। आपको बता दें कि 44 की उम्र में भी श्वेता तिवारी लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं।
श्वेता तिवारी की दर्दनाक शादियां
अब श्वेता तिवारी स्क्रीन पर कम नजर आती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही शादियां काफी दर्दनाक साबित हुई हैं।
श्वेता तिवारी का परिवार
दोनों शादियों से श्वेता तिवारी के दो बच्चे, बड़ी बेटी पलक और छोटा बेटा रेयांश हैं। फिलहाल श्वेता तिवारी की शादियां टूट चुकी हैं और वह अपने दोनों बच्चों की अकेले की परवरिश कर रही हैं।
राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की लव मैरिज
श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर थे। कहा जाता है कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने लव मैरिज की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था। वहीं श्वेता ने राजा पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। श्वेता का कहना था कि राजा उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे।
'श्वेता से तलाक के बाद मैं टूट गया था'
वहीं राजा चौधरी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपने निजी जीवन की कठिनाओं के बारे में खुलकर बात की थी। राजा ने बताया था कि श्वेता तिवारी से तलाक लेने के बाद वह काफी टूट गए थे। उन्होंने खुद को शराबी बताते हुए खुलासा किया था कि कैसे उनकी इस खराब आदत के कारण उनकी लाइफ प्रभावित हुई थी।
परिवार के खिलाफ जाकर श्वेता तिवारी ने की थी शादी
राजा चौधरी ने अपनी शादी के बारे में बताया था कि श्वेता तिवारी के परिवार इस शादी के खिलाफ थे। वहीं श्वेता ने परिवार की मर्जी के खिलाफ राजा से शादी की थी। इसके बाद उनकी बेटी पलक हो गई है। श्वेता को टीवी में काम मिला तो वह अपने परिवार को कम समय देने लगी थीं।
'श्वेता के पास मेरे लिए टाइम नहीं था'
राजा चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया था- श्वेता के पास न तो मेरे लिए और न ही मेरे परिवार के लिए कोई टाइम था। वह 16-17 घंटे काम करती रहती थी और परिवार को देने के लिए उसके पास थोड़ी भी सय नहीं होता था। वह फेमस हो गई थी। उसे सलाह देने वाले कई लोग हो गए थे।
'उसने मुझे लोगों के सामने खराब बना दिया था'
राजा ने बताया था- मुझे शराब पीने की बुरी लत है और यही मेरी समस्या है। मैंने मनोचिकित्सक समेत कई डॉक्टरों को दिखाया है। लेकिन मैंने श्वेता के साथ कभी मारपीट नहीं की। उसने मुझे लोगों के सामने राक्षस बना दिया था। लोग मुझे बुरा समझने लगे थे।
'श्वेता तिवारी ने मुझसे सारी प्रॉपर्टी ले ली थी'
राजा चौधरी ने बताया था कि उनका जीवन साल 2007 में बदल गया था जब श्वेता तिवारी उनसे अलग हो गई थीं। इसके बाद वह 'बिग बॉस' में शामिल हुए थे और तब तक उनके साथ कई चीजें होने लगी थीं। उन्होंने कहा कि उनकी पर्सनैलिटी काफी नेगेटिव बनकर उभरी लेकिन असलियत में वह बिल्कुल ऐसे नहीं हैं। श्वेता ने तलाक के बाद मुझसे सारी प्रॉपर्टी ले ली थी। बस मुझे रहने के लिए एक फ्लैट दे दिया था।
'श्वेता ने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया है'
श्वेता तिवारी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था- श्वेता ने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया है। उसके साथ मेरी समस्या है। हम इस पर बात नहीं करते हैं। मैं अपनी बेटी पलक तिवारी के संपर्क में हूं, लेकिन उसने मुझे कभी फोन नहीं किया। वो मुझे केवल टेक्स्ट मैसेज या ईमेल करती है और मैं उसके जवाब का इंतजार करता हूं।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications