2 महीने में इस शख्स के प्यार में पागल हुईं श्वेता तिवारी, फिर उस मर्द ने 6 साल तक किया था ऐसा हाल
Shweta Tiwari: टीवी से लेकर भोजपुरी इडस्ट्री तकमें अनी दमार एक्टिगऔर खूबसूती का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज सिंगल मदर बनकर जिंदगी काट रही हैं। 44 साल की श्वेतातिवारी 4 बच्चों, एक बेटी और एक बेटे की मां हैं।
श्वेता तिवारी की दर्दनाक पर्सनल जिंदगी
दोनों बच्चों की परवरिश करने के साथ साथ श्वेता तिवारी अपने काम पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। हालांकि एक समय ऐसा था जब श्वेता तिवारी प्यार के चंगुल में फंस गई थीं। एक्ट्रेस की जिंदगी में एक ऐसे शख्स ने एंट्री की थी जिसने सबकुछ बदलकर रख दिया।

राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की लव मैरिज
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही शादियां काफी दर्दनाक साबित हुई हैं। श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर थे। कहा जाता है कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी ने लव मैरिज की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों ने तलाक ले लिया था।
2 महीने की डेटिंग बाद ही श्वेता ने राजा से की थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजा चौधरी के प्यार में पड़ने के लिए श्वेता तिवारी ने केवल 2 महीने का समय लिया था। हालांकि श्वेता तिवारी को बाद में समझ आया था कि ये उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी।
श्वेता तिवारी की मां ने कही थी ऐसी बात
-श्वेता तिवारी ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उनकी मां ने उनसे पहले ही कहा था कि जो बंदा कमाने से पहले ही शादी कर लेता है, वह गृहस्थी नहीं चला सकता है। वो पूरी जिंदगी कभी नहीं कमाएगा। उससे शादी मत करो और सोचो कि तुम क्या कर रही हो। श्वेता तिवारी ने कहा था- मां ने राजा से शादी करने से रोका था लेकिन उसने मुझे प्यार में फंसा दिया था।
-आपको बता दें कि श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की पहली मुलाकात एक सीरियल के सेट पर हुईथी। सेट पर बात करते हुए ही श्वेता तिवारी और राजा चौधरी को प्यार हो गया था। श्वेता तिवारी ने खुद बताया था कि उन्होंने राजा चौधरी को केवल 2 महीने ही डेट किया था और उसके बाद परिवार के खिलाफ जाकर उनसे शादी कर ली थी।
19 साल की उम्र में श्वेता तिवारी ने कर ली थी शादी
-2 महीने डेट करने के बाद श्वेता तिवारी को एहसास हुआ था कि राजा चौधरी उनके लिए ही बने हैं। श्वेता तिवारी ने बिना सोचे समझे राजा चौधरी के साथ शादी कर ली थी। उस समय श्वेता तिवारी की उम्र सिर्फ 19 साल थी।
-शादी के कुछ समय बाद तक तो श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने अच्छे से समय बिताया। लेकिन जल्द ही श्वेता तिवारी को राजा चौधरी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया था।
राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी की कर दी ऐसी हालत
-शराब के नशे में श्वेता तिवारी के साथ राजा चौधरी खूब मारपीट किया करते थे। हालांकि अपनी बेटी की वजह से श्वेता तिवारी ने राजा से कुछ नहीं कहा था।
-श्वेता तिवारी ने बताया था- कई साल साथ बिताने के बाद मैंने एक दिन पति राजा चौधरी को किसी और के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था, जिसके बाद मैंने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया था। 6 साल तक कोर्ट में लड़ाई लड़ने के बाद मैंने राजा चौधरी से तलाक ले लिया था।
'राजा से अपनी और बेटी की शांति खरीदी थी'
-श्वेता तिवारी ने गलाटा इंडिया को इंटरव्यू देते हुए बताया था कि तलाक देते समय राजा ने उनसे पैसा, घर और बेटी की डिमांड की थी। वहीं उन्होंने राजा के सामने 2 ऑफर रखे थे। पहला ये कि घर बेटी पलक के नाम कर दिया जाएगा या फिर दूसरा ये कि घर राजा के नाम पर ही होगा लेकिन वो पलक से हमेशा के लिए दूर चले जाएंगे।
-श्वेता तिवारी के मुताबिक राजा चौधरी ने घर अपने नाम पर कर पलक से दूरी बनाने वाला ऑफर एक्सेप्ट कर लिया था। श्वेता ने कहा था कि उन्होंने एक घर की कीमत पर अपनी और बेटी पलक की शांति खरीदी थी।












Click it and Unblock the Notifications