ऐसे तबाह हो गई श्वेता तिवारी के एक्स पति राजा चौधरी की जिंदगी, पाकिस्तानी महिला ने यूं बर्बाद कर दी लाइफ

Shweta Tiwari Ex-Husband Raja Chaudhary: टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेरनी वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 43 साल की उम्र में उनकी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज को देखकर ये कोई नहीं कह सकता है कि वह दो बच्चों की मां हैं।

1998 में हुई थी राजा और श्वेता की शादी
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने 2 शादियां की थीं और उनकी दोनों शादियां ही दर्दनाक साबित हुई हैं। श्वेता तिवारी ने साल 1998 में प्रोड्यूसर और एक्टर राजा चौधरी से शादी की थी। साल 2000 में उन्हें एक बेटी पलक हुई, लेकिन बेटी के जन्म के बाद ही राज और श्वेता में अनबन शुरू हो गई थी।

Raja Chaudhary

बिखर गया था श्वेता और राजा का रिश्ता
वहीं, साल 2007 में श्वेता तिवारी ने राजा से तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी। साल 2007 में श्वेता ने राजा के खिलाफ तलाक का केस दर्ज करवाया था। साथ ही, राजा चौधरी पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप भी लगाया गया था। वहीं, करीब 6 साल बाद अदालत ने उनके तलाक पर मुहर लगा दी थी।

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं राजा चौधरी
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। टीवी की दुनिया में राजा ने कभी प्रोड्यूसर और बतौर राइटर काफी नाम कमाया था। हालांकि राजा चौधरी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। हालांकि राजा की शराब की लत ने उनकी लाइफ से लेकर करियर तक सबकुछ बर्बाद कर दिया।

शराब में डूबकर तबाह कर ली जिंदगी
साल 1975 में उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे राजा चौधरी ने इंडस्ट्री में कम समय में ही काफी नाम कमा लिया था। राजा चौधरी ने दो बार शादी की, लेकिन दोनों ही शादियां नाकामयाब रहीं। इसके बाद वह पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस के इश्क में दीवाने हो गए थे। श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी को करियर में जितनी जल्दी सक्सेस हाथ लगी उतनी ही जल्दी वो जमीन पर आ गए।

साल 2015 में की थी दूसरी शादी
राजा चौधरी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया है। इसी के साथ वह बॉलीवुड फिल्मों भी नजर आ चुके हैं। वहीं श्वेता तिवारी से अलग होने के बाद राजा चौधरी ने साल 2015 में श्वेता सूद से शादी की थी। हालांकि, कुछ समय बाद राजा चौधरी की दूसरी शादी भी टूट गई और उनका तलाक हो गया था।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस से हुआ था राजा को प्यार
इसके बाद राजा चौधरी पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए थे। वह अपनी पाकिस्तानी लेडी लव के लिए धर्म बदलने के लिए भी तैयार हो गए थे। हालांकि उनका ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला। फिलहाल राजा चौधरी अपनी जिंदगी में बिल्कुल अकेले हैं और उन्होंने अपना करियर भी पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। उनकी हालत अब बहुत ही खराब हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+