बीती रात सैफ अली खान के घर से बाहर निकली श्वेता तिवारी की लाडली, पैपराजी को देखते ही किया ऐसा काम

Palak Tiwari outside Ibrahim house: श्वेता तिवारी अकसर लाइमलाइट में रहती हैं। श्वेता जितनी खूबसूरत हैं उनकी बेटी भी उनती ही ज्यादा खूबसूरत हैं। पलक तिवारी की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। पलक की लव लाइफ की बात करें तो अकसर उनका नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जुड़ता रहा है। अब हाल ही में पलक तिवारी ने कुछ ऐसा किया कि इन खबरों को हवा मिल गई।

मुंबई में भारी बारिश का आलम है। और इसी बीच बीती रात पलक तिवारी को इब्राहिम के घर से बाहर निकलते हुए देखा गया। इब्राहिम भी बिल्डिंग के बाहर दिखे। मगर इसके बाद दोनों अलग-अलग कार में बैठ गए। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Shweta Tiwari

क्लिप में साफतौर से देखा जा सकता है कि श्वेता तिवारी की बेटी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अकसर साथ में नजर आते हैं। ऐसे में दोनों को लेकर कयास लगाए जाते हैं कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को एक्सेप्टेंस नहीं दी है। इस बीच भारी बारिश के बीच रात के समय पलक का इब्राहिम के घर से बाहर निकलना फैंस के मन में और सवाल खड़े कर रहा है।

अब सैफ अली खान के बेटे के घर के बाहर से निकलते हुए पलक तिवारी को लेकर लोग डेटिंग की बातें करने लगे। विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर वीडियो में लिखा है- पलक तिवारी इग्गी के घर पर... रूमर्ड लव बर्ड्स अकसर साथ में दिखने को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब उनके इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने कहा कि आखिर इन दोनों के बीच क्या चल रहा है? दूसरे ने कहा कि भाई की सेटिंग है और कोई कुछ भी नहीं कहेगा। एक ने कहा, श्वेता तिवारी कहेंगी कि अच्छा लड़का पकड़ा है पलक ने। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि लगता है दोनों के बीच लड़ाई हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+