Shweta Tiwari के साथ बेटी पलक तिवारी ने की ऐसी हरकत, बौखलाए लोग, बोले- मां के सामने ही....
Shweta Tiwari and Palak Tiwari: टीवी से लेकर भोजपुरी फल्मों तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरनी वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी बोल्ड तस्वीरों और फोटोज की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। 44 साल की एक्ट्रेस की खूबसूरती के आज भी लोग दीवाने हैं।
श्वेता तिवारी और पलक तिवारी का वीडियो
वहीं श्वेता तिवारी की 24 साल की बेटी पलक तिवारी की खूबसूरती की भी जमकर तारीफ होती है। लोगों की मानें तो मां-बेटी की ये जोड़ी किसी को भी अपना दीवाना बना सकती है। श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक कई बार एकसाथ स्पॉट होते हैं जहां पर पैपराजी उनकी तस्वीर लेने के लिए उत्सुक नजर आते हैं।

पलक तिवारी का बर्ताव लोगों को नहीं आया पसंद
-मां श्वेता तिवारी और बेटी पलक दोनों ही मीडिया फ्रेंडली हैं और पैपराजी के साथ हमेशा अच्छे से पेश आती हैं। वहीं इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें पलक और श्वेता साथ में नजर आ रही हैं। हालांकि, इस वीडियो में पलक का बर्ताव लोगों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा है।
-वहीं इसी वीडियो को देखने के बाद लोग मां श्वेता तिवारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि पलक तिवारी इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म नई फिल्म 'द भूतनी' को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में पलक तिवारी के साथ संजय दत्त और मौनी रॉय भी नजर आएंगी।
पलक की हड़बड़ाहट देख बौखलाए लोग
-वहीं लेटेस्ट वीडियो में पलक तिवारी अपनी मां श्वेता तिवारी के साथ नजर आ रही हैं। उन्हें देखते ही पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने लगते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी को देखकर पलक तुरंत आगे बढ़ने के लिए उनसे रास्ता देने के लिए इशारे करने लगती हैं।
-पलक काफी हड़बड़ी में नजर आती हैं, वहीं मां श्वेता तिवारी कूल होकर पैपराजी को पोज देने लगती हैं। पलक की इसी हड़बड़ाहट पर लोग बौखला गए हैं। लोगों का कहना है कि पलक में अब काफी ज्यादा एटिट्यूड दिखने लगा है। वहीं वीडियो में उनकी मां एक्ट्रेस श्वेता तिवारी काफी शांत नजर आ रही हैं।
'पलक तिवारी को किस बात का इतना घमंड है'
-पलक और श्वेता तिवारी का ये वीडियो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सिर्फ एक फिल्म और वो भी फ्लॉप देने के बाद पलक तिवारी को किस बात का इतना घमंड है।
-कुछ लोग तो श्वेता तिवारी और पलक तिवारी की तुलना भी करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि मां श्वेता बेहतर हैं और उनके सामने पलक कुछ भी नहीं है।
पलक तिवारी का एक्टिंग करियर
-आपको बता दें कि पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म गुरुग्राम की एक सच्ची घटना पर आधारित थी जो 'रोजी' के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है।
-इस फिल्म में पलक ही रोजी के किरदार में नजर आने वाली थीं। इस फिल्म को साल 2021 में रिलीज होना था। इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है लेकिन किसी वजह से आज 4 साल बाद भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है।
-अब पलक तिवारी जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' में नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications