पैसों के लिए श्वेता तिवारी की बेटी पलक करती हैं ऐसा काम, खुद मां तय करती हैं कीमत, क्या है इसके पीछे की वजह?
Shweta Tiwari Daugther Palak Tiwari: टीवी से फिल्मों तक का सफर तय कर चुकीं मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर अपनी फिटनेस, ग्लैमरस लुक और लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनके चाहने वाले उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की हर अपडेट जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
घर के काम के बदले मिलते हैं पैसे
हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी पलक तिवारी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। श्वेता का मानना है कि बच्चों को छोटी उम्र से ही पैसों की अहमियत समझानी चाहिए। इसी सोच के तहत वह पलक से घर के काम करवाती हैं और बदले में उसे पैसे देती हैं।

पलक तिवारी से पैसे देकर करवाती हैं घर का काम
-श्वेता तिवारी का कहना है कि इससे उनकी बेटी पलक को ये एहसास होता है कि पैसा कितनी मेहनत से कमाया जाता है और उसे बेवजह खर्च नहीं करना चाहिए। कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट शो में श्वेता तिवारी ने बताया कि वह अपनी बेटी पलक तिवारी से बर्तन धोने और बाथरूम साफ करने जैसे काम भी करवाती हैं। बदले में उन्हें तय रकम देती हैं।
-श्वेता तिवारी ने खुलासा किया कि पलक को उन्होंने हमेशा एक फिक्स बजट पर रखा है। यहां तक कि 16 साल की उम्र से पहले उन्हें मेकअप इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी गई और मोबाइल फोन भी सिर्फ स्कूल पूरा करने के बाद ही मिला।
पलक की शॉपिंग पर भी लागू है बजट
-श्वेता तिवारी ने कहा- मैंने पलक के खर्चों के लिए बजट तय किया हुआ है। जैसे अगर उसे शॉपिंग करनी है, तो मैं 25 हजार रुपये का बजट देती हूं। लेकिन अगर वह 30 हजार खर्च कर देती है, तो बाकी पैसे निकालने के लिए उसे घर का काम करना पड़ता है।
-श्वेता तिवारी ने कहा- बाथरूम साफ करने के लिए पलक को 1000 रुपये मिलते हैं, बेड साफ करने पर 500 रुपये और बर्तन धोने पर 1000 रुपये मिलते हैं। श्वेता तिवारी ने ये भी कहा कि वह पलक के अकाउंट में बड़े अमाउंट कभी नहीं रहने देती हैं। उनकी सोच है कि उस उम्र के बच्चों को जरूरत से ज्यादा पैसे नहीं होने चाहिए। इसलिए वह लिमिटेड पैसे ही देती हैं और बाकी रकम खुद इन्वेस्ट कर देती हैं।
श्वेता तिवारी-राजा चौधरी की बेटी हैं पलक तिवारी
-आपको बता दें कि पलक तिवारी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी के बेटी हैं। श्वेता तिवारी ने अपने पहले पति राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद दोनों का रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ था।
-इसके बाद लंबे समय तक श्वेता तिवारी अपनी बेटी पलक के साथ अकेले रही थीं और बाद में उन्होंने एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। हालांकि उनकी दूसरी शादी भी जल्द टूट गई थी। दूसरी शादी से श्वेता तिवारी को एक बेटा भी है।












Click it and Unblock the Notifications