'वो रातभर घर नहीं जा पाया', श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने स्कूल में अपने बॉयफ्रेंड के साथ की ऐसी हरकत

Shweta Tiwari Daughter Palak Tiwari: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'द भूतनी' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोगों की मानें तो पलक तिवारी खूबसूरती के मामले में काफी आगे हैं लेकिन एक्टिंग के लिए उन्हें अभी और अधिक मेहनत करनी होगी।

पलक तिवारी का बॉलीवुड करियर
आपको बता दें कि पलक तिवारी की फिल्म 'द भूतनी' गत 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसकी हालत 6 दिन में ही खराब हो गई है। फिल्म फ्लॉप होने के कगार पर खड़ी है। इस फिल्म में पलक तिवारी के साथ साथ संजय दत्त और मौनी रॉय भी नजर आ रही हैं।

Shweta Tiwari Daughter Palak

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ पलक तिवारी की डेटिंग

फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा पलक तिवारी इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दोनों के अफेयर की खबरें चारों तरफ फैली हुई हैं।

प्यार को लेकर पलक तिवारी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता है। हालांकि दोनों कैमरे पर हमेशा एक दूसरे को अच्छे दोस्त बताते ही नजर आए हैं। इसी बीच पलक तिवारी ने अपनी डेटिंग को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

स्कूल में था पलक तिवारी का बॉयफ्रेंड

पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह किसी 'खास शख्स' के प्यार में पागल थीं। उस बॉयफ्रेंड का जिक्र करते हुए पलक ने कहा है कि वह उससे इतना प्यार करती थीं कि एकबार उन्होंने रातभर उसे उसके घर जाने ही नहीं दिया था।

स्कूल के उस बॉयफ्रेंड के प्यार में पागल थीं पलक तिवारी

-पलक तिवारी ने फिल्म 'द भूतनी' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान लोगों को बताया था कि वह एक लड़के को स्कूल में पढ़ने के दौरान डेट करती थीं। वह लड़का उन्हें बहुत पसंद था। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे।

-पलक तिवारी ने बताया कि उस लड़के के प्यार में उन्होंने कई सारी हदें पार की हैं। प्यार के पागलपन में उन्होंने कई ऐसी हरकतें की हैं जो उन्हें नहीं करनी चाहिए थीं। पलक ने कहा- जब मैं हाई स्कूल में थी तो मेरा एक बॉयफ्रेंड था। मैं उससे बहुत प्यार करती थी लेकिन हमारा बहुत झगड़ा होता था।

'मैंने उसे रातभर घर नहीं जाने दिया'

-पलक तिवारी ने आग कहा- एक दिन हमारी बहुत बुरी बहस हो रही थी। इसी के बीच में उसने मुझसे कहा कि अब इस बहस को बंद करो। मुझे घर जाना है, देर हो रही है। तुम बहुत ही पागल हो। पलक तिवारी ने कहा- उसे स्कूल से अपने घर जाना था। मैं कार से स्कूल जाती थी जबकि वो बस से जाता था।

-पलक ने कहा- मैं उससे बहस खत्म करने के मूड में नहीं थी। मेरी प्लानिंग कुछ और थी। मैंने उसे घर जाने से मना कर दिया। मैंने उसका बैग पकड़ लिया और उसे रोकने लगी। मैं उसका बैग पकड़ी रही और आखिरकार उसकी बस छूट गई। उस दिन वह रातभर घर नहीं जा पाया और उसे स्कूल में ही रात गुजारनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+