दीपिका के 'बेशर्म रंग' पर Shweta Tiwari ने भी बिखेरी अदाएं, एक्ट्रेस की बोल्डनेस देख फैंस हुए क्रेजी
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह पठान के बेशर्म रंग गाने पर थिरकती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।
Shweta Tiwari Besharam Rang: शाहरुख खान की फिल्म पठान जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का गाना बेशर्म रंग जब से रिलीज हुआ तब से बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टीवी जगत तक सब पर गाने का खुमार चढ़ा हुआ है। सभी सेलेब्स इंस्टाग्राम पर इस गाने पर वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं। वहीं टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी बेशर्म रंग गाने पर थिरकती हुई नजर आईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

श्वेता तिवारी ने किया बेशर्म रंग पर डांस
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। फिलहाल, उन्होंने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है और इसी के साथ वो 'बेशरम रंग' गाने के ट्रेंड में शामिल हो गई हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने इस सॉन्ग पर अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को इंप्रेस किया। एक्ट्रेस का ये वीडियो देख फैंस भी हैरान रह गए।

एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार देख फैंस हुए क्रेजी
श्वेता तिवारी की इस वीडियो में पहले वो व्हाइट कलर के बाथरॉब पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के बैकग्राउंड में फिल्म पठान का बेशर्म रंग गाना चल रहा है, इस गाने को गाते हुए एक्ट्रेस एक रूम में जाती हैं। जब वह रूम से दोबारा बाहर आती हैं तो उनका ग्लैमरस अंदाज देख फैंस हक्के-बक्के रह गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
वीडियो में श्वेता तिवारी रूम से बाहर आते वक्त एक नए अवतार में नजर आती हैं। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री के खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस तरह मैं कैसे तैयार हो जाती हूं, जब वे मुझसे 1000 बार पूछते हैं कि आप कितने समय में तैयार हो जाती हो?'

फैंस बोले- 'दीपिका को देगी टक्कर'
श्वेता तिवारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस की इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'मैं शर्त के साथ कह सकता हूं कि यह दीपिका पादुकोण की जगह ले सकती है'। कोई कह रहा है कि वो '22 साल की लग रही हैं।' इसके अलावा बाकी फैंस भी एक्ट्रेस की लगातार तारीफ कर रहे हैं।

श्वेता तिवारी का वर्कफ्रंट
बता दें कि, श्वेता तिवारी ने एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी कर ली है। वह फिलहाल इन दिनों टीवी शो ‘अपराजिता' में लीड रोल में नजर आ रही हैं। इस शो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। शो में एक्ट्रेस एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं जो कि अपनी बेटियों के सपने पूरे करती है। इसके अलावा एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से लगातार चर्चा में रहती हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications