'श्वेता तिवारी के साथ मारपीट', 44 की उम्र में एक्ट्रेस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, राजा चौधरी ने खोला राज
Shweta Tiwari: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी, जिन्होंने 'कसौटी जिंदगी की' जैसे पॉपुलर धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभाकर हर घर में अपनी पहचान बनाई, अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं।
राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप
श्वेता तिवारी ने अपने पहले पति राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद दोनों का रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ था। लंबे समय तक श्वेता तिवारी अपनी बेटी पलक के साथ अकेले रहीं और बाद में एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। हालांकि उनकी दूसरी शादी भी जल्द टूट गई थी।

राजा चौधरी ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी
वहीं अब, सालों बाद राजा चौधरी ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया है कि असल में वो खुद इस रिश्ते में मानसिक रूप से प्रताड़ित हुए थे और उन पर लगाए गए आरोप एकतरफा थे।
राजा चौधरी ने कहा- कोई मारपीट नहीं हुई थी
हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में जब राजा चौधरी से पूछा गया कि क्या उन्होंने श्वेता तिवारी के साथ शारीरिक हिंसा की थी, तो उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा- मैंने कभी श्वेता से मारपीट नहीं की। हां, दो बार उसके घर के दरवाजे जरूर तोड़े थे, लेकिन वो भी तब जब हम अलग हो चुके थे और मुझे अपनी बेटी से मिलने नहीं दिया जा रहा था। मैं बस इज्जत से बात करना चाहता था, पर उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया और अंदर आने नहीं दिया।
'मुझे जानबूझकर विलेन बना दिया गया'
जब राजा चौधरी से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी अपनी गलतियों का एहसास हुआ या वो हालात के शिकार हो गए थे, तो उन्होंने जवाब दिया- 2007 के न्यूज क्लिपिंग्स और मैगजीन उठा कर देखिए, हर जगह एक ही एंगल से खबरें चलती थीं। श्वेता तिवारी के पति ने उन्हें पीटा, पति गिरफ्तार लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी। श्वेता उस समय हर घर की चहेती थीं, तो ऑटोमैटिकली मैं ही विलेन बन गया।
राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी के खोले राज
-राजा चौधरी का कहना है कि श्वेता तिवारी की उस समय की लोकप्रियता ने पूरी कहानी को एकतरफा बना दिया था। राजा ने इंटरव्यू में कहा- जब कोई टीवी पर लोगों की फेवरेट हो, तो समाज उसी के पक्ष में खड़ा होता है। मुझे अपनी बात रखने का मौका ही नहीं मिला।
-राजा चौधरी के इस खुलासे से एक बार फिर से श्वेता तिवारी और उनके पहले रिश्ते की कहानी चर्चा में आ गई है। जहां एक ओर श्वेता तिवारी हमेशा से अपनी मजबूती और आत्मनिर्भरता के लिए जानी जाती रही हैं, वहीं अब राजा भी अपनी साइड रखने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications